नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. मुजफ्फरनगर में खतौली के पास कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. ट्रेन के करीब 12 डिब्बों के पटरी से उतरने की खबर है. इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत की खबर आई है वहीं अभी तक इस रेल हादसे में 35 यात्रियों के घायल होने की खबर है. ये ट्रेन पुरी से हरिद्वार जा रही थी. वहीं एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य के लिए मौके पर रवाना कर दी गई है।
राहत के काम में रेलवे की लेट लतीफी सामने आई. हादसे के डेढ़ घंटे बाद भी एक दूसरे पर चढ़े डिब्बों को हटाने के लिए नहीं पहुंची रेलवे की क्रेनहादसे के पीछे आतंकी एंगल से इनकार नहीं, नोएडा से यूपी एटीएस की टीम घटनास्थल पर रवाना हो चुकी है.पलटी हुई बोगियों को गैस कटर की मदद से काटने की कोशिश की जा रही है, बताया जा रहा है कि इनमें कुछ शव हो सकते हैं.केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि घायलों को खतौली अस्पताल, मेरठ अस्पताल भेजा जा चुका है.फिलहाल मामले के कारण बताने से पहले घायलों को बचाने की कोशिश की जा रही है. संजीव बालियानपीएसी की 9 कंपनी खतौली के पास दुर्घटनास्थल पर भेजी जा चुकी हैं.यूपी एटीएस की टीम खतौली जा रही है और आतंकी एंगल से इस हादसे की जांच करेगी.रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर कहा है कि मैं व्यक्तिगत रूप से इस हादसे की जानकारी ले रहा हूं. मेडिकल वाहनों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है. हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं और किसी भी लापरवाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.रेलवे ने इस हादसे में यात्रियों से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है. 9760534054 और 5101 नंबर जारी किए गए हैं.रेल राज्यमंत्री ने कहा कि घायलों को सबसे बेहतर चिकित्सा मुहैया कराई जाए और ये सरकार की पहली प्राथमिकता है. जो कुछ भी होगा वो जांच के दायरे में आएगा और आतंकी हमले के एंगल पर अभी बिना जांच कुछ नहीं कहा जा सकता हैः रेलवे के जीआरएम, जीएम, या रेलवे का कोई बड़ा अधिकारी आधिकारिक जानकारी देगा उसके बाद ही बयान जारी किया जाएगा.
What's Hot
Previous Articleभारत ने चीन सीमा पर हुई ‘घटना’ की पुष्टि की
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.