रतलाम( खबरबाबा.कॉम)।बुधवार सुबह खेत जाने के लिये घर से निकले युवक का परिजनों को शव पड़ा मिला , परिजनों ने हत्या की शंका जतायी है । जानकारी मुताबिक बिबड़ौत में रहने वाला युवक गोर्धन पिता बद्रीलाल पाटीदार सुबह खेत पर जानवरो का दूध निकालने रोज की तरह निकले थे । सुबह 7 बजे तक नही पहुँचने पर जब किसी ने घर फोन लगाया , इस सुचना पर परिजन खेत पर देखने पँहुचे तो खेत के रास्ते युवक का शव पड़ा मिला । परिजनों ने पुलिस को सुचना दी । कुछ देर तक बाद पुलिस पहुची तो परिजन आक्रोशित हो गए । इसी बीच पुलिस ने जब परिजनों से अभद्रता की तो परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया । हंगामा बढ़ता देख मौके पर सीएसपी विवेक सिह चौहान सहित पुलिस बल और दो बत्ती थाना प्रभारी पँहुचे और समझाईश दी । पुलिस के आश्वासन के बाद शव उठा कर पोस्ट मार्टम के लिये भेजा गया । परिजनों ने उक्त मामले में हत्या की शंका जतायी है । पुलिस परिजनों के बयान पर मामले की जाँच कर रही है ।
Trending
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
