चंडीगढ़: बाबा राम रहीम पर रेप केस में फैसले से पहले हरियाणा के पंचकुला में उनके लाखों समर्थक जुट गए हैं. समर्थक पूरे शहर में डेरा डाले हुए हैं. इससे आम लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे लेकर आम लोगों की सुरक्षा की दुहाई देते हुए एक जनहित याचिका पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में लगाई गई थी. इस जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने हरियाणा पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है.
बता दें कि रेप केस पर फैसले से पहले पूरे हरियाणा और पंजाब के डेरा समर्थक पंचकूला में जमा हो रहे हैं. सिर्फ पंचकूला ही नहीं, बल्कि हरियाणा और पंजाब के कई और शहरों में भी डेरा के इन उग्र समर्थकों से निपटना पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है.
हाईकोर्ट ने पूछा है, ‘’कैसे इतनी कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद लाखों की संख्या में डेरा सच्चा सौदा के समर्थक पंचकूला शहर के बीचों-बीच पहुंचने में कामयाब हो गए.’’ साथ ही हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से पूछा है, ‘’क्यों ना हरियाणा के डीजीपी को ही सस्पेंड कर दिया जाए.’’
हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारतीय सेना की टीमों को बुलाकर तैयार रखा जाए.
बता दें कि साल 2016 में जाट आरक्षण को नियंत्रित में हरियाणा सरकार नाकाम रही थी. इससे पूरा प्रदेश हिंसा में जल उठा था. अरबों रुपए की सम्पत्ति जलकर खाक हो गई. इस हिंसा में 30 लोगों की जान भी चली गई थी.
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
