नई दिल्ली। बाएं हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एक बार फिर धमाकेदार खेल का नजारा पेश किया। धवन ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में पांच मैच की सीरीज में नाबाद 132 रन की पारी खेल टीम इंडिया को 29वें ओवर में ही नौ विकेट से जीत दिला दी। धवन ने 90 गेंदों पर 20 चौके और तीन छक्के जमाए।
धवन 100 रन के आंकड़े तक तो 71 गेंदों पर ही पहुंच गए थे। हालांकि इसके बावजूद धवन वनडे में भारत की ओर से सबसे तेज शतक जमाने के मामले में टॉप-10 की लिस्ट में नहीं आ पाए। यह भारत के लिए संयुक्त रूप से 12वां सबसे तेज शतक रहा। हालांकि धवन खुद का रिकॉर्ड तोडऩे में सफल रहे।
धवन ने इससे पहले वर्ष 2013 में कानुपर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 73 गेंदों में शतक पूरा किया था। विश्व रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम है। डिविलियर्स ने 18 जनवरी 2015 को जोहानसबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंदों में ही सैकड़ा ठोक डाला था।
Previous Articleअरविंद केजरीवाल पर बनी फिल्म को FCAT से मिली हरी झंडी
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.