रतलाम(खबरबाबा.काम)। शहर में चोरों के हौंसले अब इतने बुलंद हो चुके है कि वे परिवार की मौजुदगी में भी घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने में नहीं डर रहे है। बिती रात माणकचौक थाना क्षैत्र अंतर्गत बोहरा बाखल(सैफी मोहल्ला) में चोरों ने परिवार की मौजुदगी में एक घर में घुसकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कुवैत से आए घर मालिक की अचानक नींद खुली और उन्होने शंका होने पर आवाज लगाई तो चोरों ने दौड़ लगा दी, लेकिन वे जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर गए।
जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात बोहरा बाखल(सैफी मोहल्ला) निवासी कमरुद्दीन पिता फकरुद्दीन (35) वर्ष के यहंा हुई। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि वे कुवैत में रहते है, लेकिन उनके माता-पिता, भाई, बीबी, बच्चे सहित पुरा परिवार रतलाम ही रहता है। वे भी अभी कुछ दिन पहले कुवैत से आए है। उन्होने बताया कि गुरुवार सुबह करीब पौने पांच बजे उनकी निंद खुली तो उन्हे कमरे का दरवाजा खुला दिखा। उन्हे लगा कि उनका बेटा अंदर आया है। उन्होने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जवाब नहीं मिलने पर उन्हे शंका हुई और उन्होने उठकर फिर आवाज लगाई, इसी दौरान उन्हे एक व्यक्ति कमरे से भागकर बाहर जाता दिखाई दिया। वे भी पिछे भागे, लेकिन तब तक बदमाश नीचे उतरकर दरवाजा खोलकर भाग चुका था। शोर मचाने पर परिवारजन भी एकत्रित हो गए थे।
कमरुद्दीन के अनुसार बदमाश उनके कपाट में रखे जेवर और नगद राशी पर हाथ साफ कर गया। वह अलमारी से करीब डेढ लाख रुपए से अधिक के जेवर और 30 हजार रुपए के करीब की नगदी चोरी कर ले गया। चोरी की सूचना मिलने पर माणकचौक थाना प्रभारी नरेन्द्र यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। चोरी की वारदात के बाद से क्षैत्र के लोगों में दहशत है।
Previous Article11 सितंबर से शुरू होगी टाटा नेक्सन की ऑफिशियल बुकिंग
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.