नई दिल्ली: शीर्ष भारतीय मुक्केबाज मेरीकॉम महिला मुक्केबाजी के पहले विदेशी कोच स्टीफन कोटलॉर्ड के इस्तीफे से स्तब्ध है और वह उन्हें इस फैसले पर पुर्निवचार करने का आग्रह करेंगी।
कोटलॉर्ड ने कोच बनने के एक माह के अंतर ही वेतन में देरी और राष्ट्रीय संघ में पेशेवर रवैये की कमी की शिकायत करते हुए अपना इस्तीफा भारतीय मुक्केबाजी संघ को ई-मेल किया। भारतीय टीम के साथ अगस्त में जुडऩे वाले 41 वर्षीय इस फ्रांसीसी कोच ने कहा कि उनसे किए गए वादों का पूरा होना का वह और इंतजार नहीं कर सकते।
कोटलॉर्ड के इस फैसले पर पांच बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मेरीकॉम ने कहा कि यह बहुत निराशा की बात है। मैं इस प्रकरण से हैरान हूं। एक खिलाड़ी के तौर पर मैं सिर्फ यह कह सकती हूं कि वह टीम से जुडऩे वाले शानदार लोगों में से एक थे। मुक्केबाजी के लिये सरकारी पर्यवेक्षक इस खिलाड़ी ने कहा कि उनकी जरुरतों का ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। मुझे उम्मीद है वह वापस आयेंगे। मैं इसके लिए खुद भी उन्हें मनाने की कोशिश करुंगा।
What's Hot
Previous Articleबादाम का ओवरडोज भी पहुंचा सकता है नुकसान
Next Article पीकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग घायल
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.