मुंबई: बॉलीवुड के मेगास्टर अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ में व्यस्त हैं. अमिताभ ने कहा कि उन्हें यह देखकर अच्छा लगा कि सेट पर ज्यादातर महिला कर्मी पुरुष कर्मियों से कहीं ज्यादा मेहनत करती हैं.
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर फिल्म से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए कहा कि उन्हें सेट पर ज्यादा महिलाओं को काम करते हुए देखकर अच्छा लगा.
उन्होंने लिखा, “ठग्स ऑफ हिंदोस्तां की प्रगति लगातार जारी है और इसके बारे में बहुत कुछ लिखा जा सकता है, लेकिन गोपनीयता मुझे यह सब बताने से रोकने को मजबूर करती है इसलिए चुप हूं, लेकिन सेट पर फिल्म के विभिन्न विभागों में काम कर रहे लोग तेजी से सक्रिय हैं.”
74 साल के हो चुके अमिताभ ने आगे लिखा, “और खासतौर पर यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि सेट पर इतनी सारी महिलाएं पुरुषों से अधिक मेहनत कर रही हैं और वह भी ऐसे कामों में जिसकी हमारे समय में कल्पना भी नहीं की जा सकती थी.”
इस फिल्म में आमिर खान, कैटरीना कैफ और ‘दंगल’ की अभिनेत्री फातिमा सना शेख नजर आएंगी. इसका निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य कर रहे हैं. यह 2018 में दीवाली पर रिलीज होगी.
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
