रतलाम(खबरबाबा.काम)। मंगलवार दोपहर को नामली के आगे मेवासा के पास एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। हादसे में डेढ दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। 18 यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। एक घायल यात्री का नामली स्वास्थ्य कैन्द्र पर उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार इंदौर से मंदसौर के मध्य चलने वाली निजी यात्री बस मंगलवार दोपहर करीब सवा एक बजे जावरा के लिए रवाना हुई। बस में सवार यात्री संदीप पिता वासुदेव पंडया निवासी सुंदराबाद(बडऩगर) ने बताया कि बस के आगे चल रहे एक ट्रक को चालक द्वारा ओवरटेक करने का प्रयास
किया गया, लेकिन सामने से वाहन आने पर ओव्हर टेक नहीं कर पाया, लेकिन बस को फिर से पिछे करने में चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। बस में 30 के करीब यात्री सवार थे। कई को मामुल चोंट आई, वहीं डेढ दर्जन के करीब यात्रियों को उपचार की आवश्यकता होने पर जिला अस्पताल लाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही नामली पुलिस और डायल 100 मौके पर पहुंच गए थे। कुछ घायलों को डायल 100 से ही रतलाम जिला अस्पताल लाया गया।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
