रतलाम(खबरबाबा. कॉम)।घर में रखे करीब तीन लाख रुपये के जेवर बेच कर पत्नी मकान खरीदने की पति से जिद्द करती रही , पति घर में रखे जेवर बेचना नही चाहता था , ना ही पत्नी का दिल तोड़ना चाहा रहा था , पति ने ऐसी कहानी गढ़ी की स्वयं को ही झूठ का खुलासा करना पड़ा । यह कोई किसी फिल्म की कहानी नही बल्कि जिले के जावरा शहर निवासी एक युवक द्वारा रची सच घटना है । यह युवक है संजय काम्प्लेक्स जावरा निवासी राजेश संचेती ।
राजेश ने जेवर नही बिके और पत्नी का भी दिल नही टूटे , इस लिये जेबर घर से गायब कर घर का सामान अस्त व्यस्त कर परिवार के साथ देव दर्शन करने चला गया , और जब बापस आया तो घर का ताला खुला होने पर पत्नी को जेवर चोरी होने बता दिया । इतना ही नही पति राजेश ने पत्नी संगीत के साथ पुलिस थाने जा कर तीन लाख रुपये के जेवर , और 45 हजार रुपये नगद चोरी होने की रिपोर्ट लिखवा दी । पुलिस जांच कर कोई निष्कर्स पर पहुँचती इससे पहले ही फरियादी राजेश ने थाने पर शपथ पत्र दे कर चोरी की झूठी रिपोर्ट लिखवाने का राज खोल दिया । जावरा थाना प्रभारी एम. पी. परिहार ने बताया फरियादी राजेश अब झूठी रिपोर्ट लिखवाने के आरोप में आरोपी बन गया है ।
Trending
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
