रतलाम(खबरबाबा.काम)। ओद्योगीक थाना क्षैत्र अंतर्गत काटजू नगर में रविवार रात एक युवक द्वारा घर में घुसकर लूट के प्रयास के मामलें में पुलिस ने जांच के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार लूट की वारदात का मुख्य सूत्रधार फरियादी के बेटे का दोस्त ही है। इस मामले में मौके से पकड़ाए आरोपी के पास से मिले मोबाइल में दोनों आरोपियों के बीच की व्हाट्सएप पर हुई बातचीत भी रेकार्ड है। ज्ञातव्य है कि घर में मौजुद अकेली महिला ने बहादुरी का परिचय देते हुए आरोपी का सामना किया, जिसकी वजह से एक आरोपी को कुछ लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। सोमवार को डीआईजी धर्मेन्द्र चौधरी और एसपी अमित सिंह ने महिला के घर पहुंचकर उनका और आरोपी को पकडऩे वाले लोगों का सम्मान किया और उनकी बहादुरी की प्रशंसा की।
बाद में पुलिस नियंत्रण कक्ष पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए एसपी अमित सिंह ने बताया कि लूट के प्रयास के इस मामले में मौके से पकड़ाएं कैलाश पिता रावजी 22 वर्ष निवासी गढीगमना थाना बाजना को गिरफ्तार कर उसके पास से नकली पिस्तौल, एक सेलो टेप का गट्टा, एक नायलोग की रस्सी और एक काला बेग बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि अनुसंधान के दौरान सामने आया कि घटना का प्रमुख सूत्रधार काटजू नगर निवासी जुगनू उर्फ चंद्रशेखर है, जो फरियादी के बेटे का दोस्त भी है और फरियादी के घर उसका आनाजाना था। पुलिस के अनुसार वारदात के लिए पुरी रैकी की गई थी और जुगनू ने घटना के लिए कैलाश को बुलाया था। वहअपने स्कूटर से कैलाश को घटना स्थल के पास छोड़ गया था। एसपी अमित सिंह ने बताया कि वारदात के समय दोनों आरोपी लगातार व्हाटसएप पर चैटींग कर रहे थे, जिसमें चाकू से हमले तक की बात भी है।
यह है पुरा घटनाक्रम
रविवार शाम करीब 7.30 बजे काटजू नगर में निर्मला भवन के पास वाली रोड पर रहने वाले व्यवसायी संजय जायसवाल के यहां लूट की वारदात का प्रयास हुआ। शाम को उनकी पत्नी प्राची घर पर अकेली थीं। महिला के अनुसार रविवार दोपहर को जब बारिश हुई तब भी यही लड़का मेन गेट खोलकर अंदर आ गया था। पूछने पर बारिश से बचने के लिए खड़े होने की बात कही तो डांट कर भगा दिया था। शाम करीब 7.30 बजे गेट खुलने की आवाज सुनकर प्राची ने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही युवक अंदर घुसा और गले पर पिस्टल अड़ा दी। प्राची ने युवक को पिस्टल छिनकर धक्का दे दिया। आरोपी युवक दरवाजे से बाहर जा गिरा। प्राची ने शोर मचाया तो युवक गेट से निकलकर भागने लगा। बाहर खड़ा उसका साथी भी भाग गया। शोर मचाते हुए प्राची भी बाहर निकलीं। उन्होंने बाइक पर जा रहे तीन छात्रों से भाग रहे युवक को पकडऩे के लिए मदद मांगी। छात्रों ने पीछा किया तो आरोपी युवक खाली प्लॉट पर मुड़ा और बाउंड्रीवॉल के कारण भाग नहीं पाया। छात्रों और मोहल्ले के कुछ लोगों ने युवक को पकड़ लिया । बाद में डायल-100 को कॉल कर आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के पास मिली पिस्टल नकली निकली।
बहादुरी को मिला सम्मान
घर में अकले महिला प्राची जायसवाल द्वारा जिस बहादुरी से आरोपी का सामना किया उसकी पुलिस अधिकारियों ने प्रशंसा की। सोमवार को डीआईजी धर्मेन्द्र चौधरी, एसपी अमित सिंह, सीएसपी विवेकसिंह चौहान काटजू नगर स्थित फरियादी के घर पहुंचे और प्राची जायसवाल को सम्मान पत्र के साथ सम्मान निधी भी सौंपी। इसके अलाना आरोपी को साहस कर पकडऩे वाले काजटू नगर स्थित होम्यौपैथी कालेज के छात्र जिगनेश पिता हंसराल निवासी दाहोद(गुजरात), शैलेष पिता रमेशबाई निवासी गुजरात, प्रवीण जैन , मनीष पिता प्रकाशचंद्र चाष्ठा निवासी काटजू नगर का भी पुलिस अधिकारियों ने सम्मान किया।
Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
