भारत की उभरती शटलर रुत्विका शिवानी चीनी ताइपे की वान सि तोंग को हराकर वियतनाम ओपन ग्रां प्रि में महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। गुवाहाटी में 2016 में दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली बीस वर्षीय शिवानी ने तांग को 21-15, 21-12 से हराया। उनका अगला मुकाबला इंडोनेशिया की तीसरी वरीय दिनार दयाह आयस्टीन से होगा।
हालांकि परदेसी श्रेयांशी और वृषाली गुम्मदी प्रीक्वार्टर फाइनल में अपने-अपने मुकाबले हारकर स्पर्धा से बाहर हो गईं। वृषाली को चीनी ताइपे की छठी वरीय शेन सु यु ने 8-21, 21-12, 10-21 से हराया, जबकि परदेसी को आयस्टीन ने 6-21, 21-16, 21-23 से मात दी। एक दिन पहले प्रतुल जोशी को इंडोनेशिया के पंजी अहमद मौलाना ने हराया था और महिलाओं के एक अन्य सिंगल्स मुकाबले में रेशमा कार्तिक को सिंगापुर की येओ जिआ मिन से हार का सामना करना पड़ा था। पुरुषों के एक अन्य सिंगल्स मुकाबले में हारने वाले भारतीय शटलर कार्तिकेय गुलशन कुमार भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
Trending
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
