रतलाम(खबरबाबा. कॉम)।कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने शुक्रवार को कहा कि शा शान्तिप्रियता और भाईचारा ही रतलाम जिले की परम्परागत पहचान है। जिले का कोई भी नागरिक किन्ही भी प्रकार की अफवाहों या गैर तथ्यात्मक सूचनाओं व संदेशो पर कतई ध्यान न दें, शांति और संयम का पूर्ण परिचय देते हुए आपसी भाईचारा और सौहार्द्र हमेशा बनायें रखें। बीती 21 व 22 सितम्बर की दरम्यानी रात रतलाम शहर में हुई एक घटना के संदर्भ में कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने बताया कि पुलिस तेजी से इस घटना की विवेचना (जाॅच) कर रही है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिल गये है। इस घटना के संदर्भ में पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। उन्होने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा बहुत ही जल्द इस घटना का अंतिम निराकरण कर दिया जायेगा।
कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने 22 सितम्बर को रतलाम नगर में शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने और इस कार्य में जिला प्रशासन को अपना सहयोग देने के लिये जिले के सभी पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों, सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कम्प्युनिटी लीडर्स, सामाजिक संस्थाओं, प्रिन्ट और इलेक्ट्रानिक मीडियाबंधुओं और नगर के सभी समाजसेवियोें को साधुवाद देते हुए आभार ज्ञापित किया हैं कि सभी के पूर्ण सहयोग से ही रतलाम शहर में शांति और कानून व्यवस्था बरकरार रही। उन्होने सभी से जिला प्रशासन को सदैव इसी तरह का सहयोग देने की अपील भी की है।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
