रतलाम(खबरबाबा. कॉम)।रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे भरभरा कर धराशाही हुए जर्जर छत्रीपुल का एक हिस्सा गिरने के बाद करीब ढाई घण्टे बाद नगर निगम और नगर सरकार के जिम्मेदार मौके पर पँहुचे । सुबह करीब 8 बजे महापौर डॉ सुनीता यार्दे , फिर आयुक्त एस. के. सिंह , सहित इंजिनियर सहित अमला पहुँचा और रास्ता बंद करवा कर मलबा गिरवाने का काम शुरू करवाया । हादसे के बाद खबर बाबा से चर्चा करते हुए महापौर डॉ सुनीता यार्दे ने कहा पुल के जीणोद्वार के लिये निगम टेंडर जारी कर चुका था , सिर्फ वर्क आडर्र होने बाकी थी , जिसकी कार्यवाही चल रही थी , लेकिन आज उक्त हादसा हो गया । अब सवाल तो यह उठता है कि ऐसे कौन से कारण थे की टेंडर जारी होने के बाद भी वर्क आडर्र नही दिया गया । और हादसे के पहले टेंडर की भी जानकारी नही दी गयी ? जनहित से जुड़े संवेदनशील मुद्दे पर निगम ने कछुए की चाल से प्रक्रिया क्यों चलायी यह भी शंका के ही दायरे में ही है । सनद रहे की शहर की ओर भी कई ऐसी जर्जर पुलियाऐ है जो कभी भी हादसे को न्यौता दे सकती है ।
Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
