नई दिल्लीः रिलायंस जियो से मिल रही कड़ी टक्कर के लिए पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपनी कमर कस ली है. अपने पोस्टपेड कस्टमर्स को लुभाने के लिए कंपनी ने नया प्लान उतारा है जिसमें आपको 360 जीबी डेटा मिलेगा. इस प्लान की कीमत 444 रुपये है.
इस स्पेशल टैरिफ प्लान में हरदिन 4 जीबी डेटा मिलेगा. ये प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. हालांकि 4 जीबी डेटा के बाद भी यूजर को डेटा मिलता रहेगा लेकिन स्पीड कम हो जाएगी.
बीएसएनएल ने अपने बयान में कहा कि ‘कंपनी ने चौका-444 एक स्पेशल टैरिफ प्लान लॉन्च किया है. जो 90 दिन की वैद्यता के साथ आएगा और ये प्लान अनलिमिटेड डेटा वाला होगा. जिसमें 4 जीबी 3 महीने हर दिन मिलेगा.’
इसके अलावा कंपनी ने 298 का एक और प्लान उतारा है. बीएसएनएल के 298 रुपये के प्लान में कस्टमर को अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉल और डेटा पूरे 56 दिनों तक मिलेगा. इस प्लान में 1 जीबी FUP लिमिट के साथ डेटा मिलेगा. हालांकि 1 जीबी डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद भी इंटरनेट एक्सेस कर पाएंगे लेकिन ये स्पीड कम हो जाएगी. इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों तक है.
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
