रतलाम(खबरबाबा.काम)। बिजली कंपनी के पॉवर हाउस रोड स्थित मुख्य कार्यालय के स्टोर सेक्शन में मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग की चपेट में वहां रखा अनुपयोगी सामान आ गया। इस बीच कुछ बिजली कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और करीब 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के अनुसार जिस हिस्से में आग लगी, वह प्रतिबंधित क्षैत्र है और वहां हर किसी के आने-जाने के साथ ही धुम्रपान करना भी प्रतिबंधित है। मंगलवार दोपहर यहां अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में बड़ा रूप ले लिया । आग बढने पर कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का काम शुरु करने के साथ फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड के साथ टीआई और पुलिस अमला भी मौके पर पहुंच गया और करीब आधे घंटे से अधिक समय में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अनुसार आग में अनुपयोगी सामान ही जला है, अन्य किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का स्पष्ट रुप से पता नहीं चल पाया है। उल्लेखनीय है कि एमपीईबी में जहां हादसा हुआ उससे कुछ कदमों की दूरी पर बड़ी मात्रा में आईल के ड्रम रखे थे। कार्यालय के कुछ मीटर दूर ही पीछे दिल्ली-मुंबई मुख्य रेल लाइन की पटरियां भी है। अगर आग बढकर ड्रम के निकट पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Trending
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
