रतलाम(खबरबाबा.काम)। दिनदयाल नगर थाना क्षैत्र अंतर्गत समीपस्थ ग्राम बड़लीपाडा में शुक्रवार-शनिवार की रात रंजिश के चलते घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति की आधादर्जन के करीब लोगों ने लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी । मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया । पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार बडलीपाडा निवासी जीवन पिता हकरा भाभर 55 वर्ष की शुक्रवार-शनिवार रात हत्या कर दी गई। दिनदयाल नगर थाना प्रभारी अजयराजसिंह राणा ने बताया कि मृतक जीवन रात में घर के बाहर बरामदे में खटिया पर सो रहा था। उसी दौरान गांव के अशोक , राकेश, शोभाराम, अजय, रतन, मदन ने मौके पर आकर जीवन पर लाठियों से हमला कर दिया। जीवन द्वारा शोर मचाने पर उसके पुत्र एवं वधु बाहर आए, तो आरोपियों ने उन्हे रोक दिया । मारपीट करने के बाद जब जीवन अचेत हो गया तो आरोपी मौके से भाग गए। मामले की जानकारी मिलने पर रात 3 बजे दिनदयाल नगर पुुलिस मौके पर पहुंची और जीवन को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकीत्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह मृतक का पीएम कर शव परिजनों को सौंपा गया। दिनदयाल नगर थाना प्रभारी अजयसिंह राणा ने बताया कि मृतक के बेटे पप्पू की शिकायत पर अशोक, राकेश, शोभाराम, अजय, रतन, मदन के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।
युवती को भगाकर ले जाने पर चल रहा था विवाद
दिनदयाल नगर थाना प्रभारी अजयसिंह राणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जो बात सामने आई है, उसके अनुसार मृतक का एक और बेटा समरथ कुछ समय पूर्व एक युवती को भगाकर ले गया था, जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इस मामले में कुछ समय पूर्व समाज के माध्यम से समझौता होने की बात भी सामने आई है। मृतक के परिजनों के अनुसार उसके बाद भी दुसरे पक्ष के लोगों ने रंजिश रखते हुए वारदात को अंजाम दे दिया।
What's Hot
Previous Articleसर्वर डाउन होने से सबइंस्पेक्टर की आनलाइन परीक्षा से वंचित हुए परीक्षार्थी,किया हंगामा
Next Article बाइक और चार पहिया की भिडंत, दो युवको की मौत
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.