रतलाम(खबरबाबा.काम)। चोरों ने जिला पंचायत परिसर से चंदन का पेड़ चोरी कर ले जाने का प्रयास किया। चोरों को इसमें सफलता नहीं मिल पाई। बदमाशों ने पेड़ तो काट लिया, लेकिन जब वह उसे ले जाने लगे तभी वहां के चौकीदार ने बदमाशों को देख लिया। उसके शोर मचाते ही बदमाश पेड़ को छोड़ वहां से भाग गए। घटना की सूचना पर देर रात स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
पुलिस के अनुसार घटना की शिकायत अलकापुरी निवासी विरेंद्रसिंह कछावा ने की। कछावा रात को यहां सुरक्षा के लिए मौजूद रहता है। रात को वह परिसर में पहुंचा तो वह उसे बगीचे में एक पेड़ के पास से आवाज आने लगी। इस पर उसने वहां जाकर देखा। उसे गड़बड़ नजर आई तो उसने शोर मचाया। इस बीच बदमाश चंदन का पेड़ काट चुके थे। वह उसे उठाकर ले जाते, उसके पहले महेंद्र के शोर मचाने पर बदमाशों को वहां से भागना पड़ा। घटना रात करीब 8 बजे बाद की होना बताई जा रही है। इसकी सूचना महेंद्र ने पुलिस को दी। पुलिस ने विरेंद्र की शिकायत पर जिपं परिसर में चंदन पेड़ काटकर चोरी की शिकायत दर्ज की है।
Trending
- रतलाम: वर्ष 2023-24 के बजट को महापौर परिषद द्वारा स्वीकृति,पार्षद निधि 15 से बढ़ाकर की 20 लाख , कई प्रस्तावों को भी दी स्वीकृति
- रतलाम: 2 लाख के लिए अस्पताल ने बंद कर दिया था पिता का इलाज, बेटी ने की फरियाद तो, तत्काल निजी अस्पताल पहुंच गए कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी, आईसीयू में शिफ्ट करवाया और मौके पर ही चेक काट कर बालिका को सौंपा, जानिए आखिर क्या है मामला
- रतलाम: 5 कॉलोनाइजरो पर FIR के बाद 29 और कॉलोनियों के मामले में कार्रवाई की तैयारी, जानिए क्या बोलें कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी
- रतलाम: तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं भूअभिलेख अधिकारी उतरे सामूहिक अवकाश पर, प्रशासकीय व्हाट्सएप ग्रुप से भी हुए लेफ्ट, वाहन भी जमा कराए, जानिए क्या है मांगे
- रतलाम: 6 कॉलोनियों के मामले में कालोनाइजरों के खिलाफ 420 के तहत धोखाधड़ी का आपराधिक प्रकरण दर्ज, जानिए क्या है मामला
- रतलाम: प्रताप नगर अंडर ब्रिज की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने जताया विधायक चेतन्य काश्यप का आभार
- राॅयल हाॅस्पिटल द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर के महाअभियान का रूपाखेड़ा (आलनिया) शिविर सम्पन्न, 163 मरीजों की हुई जाँच
- सरवन क्षेत्र के ग्राम पाटडी में बड़े जंगली जानवर द्वारा बकरियों का शिकार,वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची