रतलाम(खबरबाबा.काम)। बिलंपाक थाना क्षैत्र अंतर्गत 5 अक्टूबर की रात को पिकअप वाहन में तेल के डिब्बे लेकर जा रहे चालक को तीन बदमाशों ने लूट लिया। आरोपी चालक से नगद सहित मोबाइल छिनकर ले गए। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।
बिलंपाक थाना प्रभारी हरीश जेजुलकर ने बताया कि धार के सरदारपुर का रहने वाला कन्हैयालाल पिता राधेश्याम 21 वर्ष 5 अक्टूबर की रात नीमच से तेल के डिब्बे लेकर राजगढ की और जा रहा था। रात करीब साढे बारह बजे फोरलेन पर धराड़ पेट्रोल पंप के पास मोटर साइकल पर सवार तीन युवकों ने उसे रोका और डरा धमकाकर उसके पास रखे पांच हजार रुपए नगद और उसाका मोबाइल एवं बिल्टी छिनकर भाग गए। वाहन चालक के पास पैसे नही ं बचे थे, इस कारण वह टोल भी पार नहीं कर सकता था। फरियादी ने घटना के बाद बिलंपाक थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी हरिश जेजुलकर ने बताया कि तीनों आरोपियों ने मोटर साइकल पर टोल क्रास किया था। फरियादी को जब संदिग्धों के फोटो बताए गए तो उसने आरोपियों के पहचान लिया। पुलिस ने एक आरोपी को वारदात में प्रयुक्त मोटर साइकल के साथ गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी हरिश जेजुलकर ने बताया कि मामले में फरियादी की शिकायत पर दीपक पिता रमेश निवासी बावड़ीखेड़ा, मुकेश पिता कैलाश निवसी बावड़ीखेड़ा, संजय पिता राजु निवासी गणावाखेड़ा के खिलाफ धारा 392 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने दिपक को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
