रतलाम(खबरबाबा.काम)। महिला एवं बाल विकास विभाग में मंगलवार को खींचतान और तनाव के चलते विभाग के लेखापाल के लापता होने की सूचना से खलबली मची रही। लापता लेखआपाल के परिजनों ने पुलिस में गुमशुगदी भी दर्ज कराई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भी जानकारी एकत्रित कर कई स्थानों पर उन्हें ढ़ूढऩे का प्रयास किया, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं लग सका है। इधर विभाग के अनुसार लेखापाल ने एक दिन का अवकाश लिया है और उन्हें 1 नवंबर को पुरस्कार भी दिया जाना है।
घटना को लेकर खलबली तब मची जब परीचितों ने महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ लेखापाल सुनिल रायकवार के नहीं मिलने की सूचना सोशल मीडिया पर पोस्ट की। परिजनों ने श्री रायकवार के गुमशुदा होने की शिकायत पुलिस में भी दर्ज करवाई। परीचितों के अनुसार श्री रायकवार के घर पर पिता व पत्नी है। 29 अक्टूबर को नौकरी से लौटे तो परेशान थे। घर में कुछ देर रूकने के बाद शाम को बिना खाना खाए या परिजनों से बात किए, मोबाइल घर पर ही छोड़कर निकल गए। जब पूरी रात घर नहीं लौटे तो परिजनों ने दोस्तों और पुलिस को सूचना दी। इस मामले में श्री रायकवार के साथियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विभाग के कई कर्मचारियों का आधा तो कुछ का एक चौथाई वेतन काटा जा रहा है जिससे कर्मचारी परेशान हैं। श्री रायकवार द्वारा एक मद की राशि का उपयोग अन्य मद में करने को लेकर भी विभागीय खींचतान चल रही थी। इसके चलते वे कुछ समय से परेशान थे।
विभाग के अनुसार कोई परेशानी नहीं…
इस मामले में विभाग की डीपीओ सुषमा भदौरिया ने कहा कि लेखापाल श्री रायकवार एक दिन का अवकाश लेकर गए थे। विभाग में ऐसी कोई समस्या या बड़ा तनाव नहीं है जिसके कारण कोई कर्मचारी ऐसा कदम उठाए। उन्होंने यह भी बताया कि श्री रायकवार के कार्य से विभाग खुश था और मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह में उन्हें पुरस्कृत करने की भी तैयारी की जा रही थी।
Trending
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
