रतलाम(खबरबाबा.काम)। झिलमिलाहट और उत्साह के पर्व दीपावली के पहले शुक्रवार को बाजार में धन वर्षा की संभावना है। शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र होने से हजारों की संख्या में ग्राहकों द्वारा खरीदी की जाएगी। ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार भी सज संवर कर तैयार हैं। सोना-चांदी, रत्न-आभूषण, कपड़े, इलेक्ट्रानिक्स, वाहन, बरतन, सजावटी आईटम से लेकर खाने-पीने के सामान और मेवा मिष्ठान तक के व्यापारियों ने कहीं कीमतों में घटाव तो कहीं लुभावने ऑफरों की बौछार की है।
इस बार पुष्य नक्षत्र और धनतरेस में जमकर धनवर्षा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शहर में दिपावली की रौनक सप्ताहभर पहले से ही सज चुकी है। सराफा, कपड़ा, बर्तन और इलेक्टॉनिक सामानों में पिछले साल की तुलना के मुकाबले इस बार अधिक खरीदारी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कारोबारियों की माने तो शहर में दिवाली में करोड़ों का व्यवसाय होगा।
आज खरीदी अति शुभ
पंडितों के अनुसार पुराणों में भी पुष्य नक्षत्र में नई वस्तु की खरीदी को शुभ माना गया है। इसके साथ ही सर्वार्थसिद्धि योग भी है। मान्यता है कि पुष्य नक्षत्र और स्थिर लग्न तथा सर्वार्थ सिद्धि योग में खरीदी गई वस्तु घर में सुख-शांति और समृद्धि लाती है। इस मान्यता के कारण दीपावली के पहले की खरीदी अधिकांश लोग इसपर खरीदी करते हैं। पंडित संजय दवे के अनुसार 13 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र सुबह 7.45 से लगेगा। सुबह 9 बजे से दोपहर 1. 30 तक अमृत चौघडयि़ा है। इस समय दोपहर 1. 30 से सोनेे.चांदी, घर की बुकिंग, फर्नीचर, इलेक्टानिक सहित अन्य सामानों की खरीदारी की जा सकती है। योग 14 अक्टूबर की सुबह तक रहेगा।
तो घर में आएगी समृद्धि
पंडितों के अनुसार पुष्य नक्षत्र में खरीदी के साथ माता महालक्ष्मी, घर में रखी अलमारी और झाड़ू आदि की पूजा भी की जानी चाहिए। शुभ योग में सफाई और पूजन करने से भी घर में समृद्धि आती है। इसके साथ ही अध्य्यन का काम करना भी इस योग में बहुत शुभ होता है।
आगे भी आएंगे शुभ योग
15 अक्टूबर को यमघंट योग सूर्योदय से दूसरे दिन तक
17 अक्टूबर को धन तेरस अबूझ मुहूर्त
18 अक्टूबर को रुप चतुर्दशी व सर्वार्थसिद्धि 6.38 से अगले दिन सुबह 6.38 बजे तक
19 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन स्वयं सिद्ध मुहूर्त।
Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
