रतलाम(खबरबाबा.काम)। शहर के अलग-अलग क्षैत्रों में चल रही अतिक्रमण हटाओं मुहिम रविवार को पांचवे दिन भी जारी रही। आज जेल रोड और न्यू रोड क्षैत्र में सड़क किनारे लगी गुमटियों को हटाया गया। गुमटी धारियों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन निगम और प्रशासन के अमले ने कार्रवाई जारी रखी और जेसीबी से गुमटियों को हटाया।
रविवार को निगम का अमला पुलिस बल के साथ सबसे पहले जेल रोड क्षैत्र में पहुंचा, जहां अस्पताल के बाहर स्थित गुमटियों को हटाया गया। यहां अतिक्रमण हटाने पहुंचे अमले को गुमटीधारियों से विरोध का सामना भी करना पड़ा, इसके बावजूद सख्ती दिखाते हुए जेसीबी की मदद से यहां लाइन से सभी गुमटियों को हटाया गया। अस्पताल के बाहर की गुमटियों को हटाने के बाद अमला न्यू रोड क्षैत्र में पहुंचा और यहां भी सिविक सेंटर के सामने स्थित गुमटियों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। शाम को सैलाना बस स्टैण्ड से बालचिकीत्सालय तक भी सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कई गुमटीधारी अपना सामान समेटते रहे।
Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
