रतलाम(खबरबाबा.काम)। रतलाम के समीप ग्राम शिवपुर में बुधवार को गांव में मगरमच्छ जैसा जानवर दिखने की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जब तालाब का पानी खाली कराया तो तालाब से बड़ा कछुआ मिला है,जिसे वन विभाग की टीम ने पास में स्थित बडे़ तालाब में छोड़ा गया है।
ज्ञातव्य है कि ग्राम शिवपुर में पोखर के समीप पानी भर रही एक महिला को बुधवार सुबह करीब 11 बजे सबसे पहले पानी के अंदर से मगमच्छ जैसे जानवर का अनुमान हुआ था। महिला ने डरकर ग्रामीणों को खबर दी जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम को भी सूचना दी गई। वन विभाग की टीम शाम करीब 5 बजे गांव पहुंची थी। इसके बाद बिजली की मोटर की मदद से पोखर का पानी निकालना शुरु किया गया।वन विभाग के बीट प्रभारी अनील चौधरी ने बताया कि तालाब का पानी खाली कराने के बाद मगरमच्छ तो नहीं एक बड़ा कछुआ जरुर मिला है,जिसे पास में स्थित बड़े तालाब में छोड़ दिया गया है। वन विभाग के बीट प्रभारी का कहना है कि हो सकता है की गांव वालों ने बड़े कछुए को पानी मेँ देखा हो और उसे मगरमच्छ समझे। फिलहास तालाब का पानी खाली होने के बाद कछुए के अलावा कुछ नहीं मिला है,जिसके बाद ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है।
Trending
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
