रतलाम(खबरबाबा.काम)। मंगलवार सुबह सैलाना थाना क्षैत्र अंतर्गत हुई एक वाहन दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक रतलाम के भोयरा बावड़ी क्षैत्र का रहने वाला है।
सैलाना थाने पर पदस्थ एएसआई बी.एस.बामनिया के अनुसार सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति की पहचान रतलाम के रामदेवजी की घाटी(भोयरा बावड़ी) निवासी मथुरालाल पिता लालाराम शर्मा उम्र 60 वर्ष के रूप में की गई है। यह दुर्घटना दोपहर करीब 11.30 बजे सैलाना में बोहरा कब्रिस्तान के नजदीक बालक हायर सेकेंडरी स्कूल के ठीक सामने हुई। जेब से मिले कागज व मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर मथुरालाल शर्मा की पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसारवे मोटरसाइकिल पर सवार थे और पिकअप वैन से टक्कर हो गई। सिर में गहरी चोंट होने के कारण उनकी मौत हो गई।वे सैलाना किस काम से पहुंचे थे यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। सैलाना पुलिस जांच कर रही है।
Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
