रतलाम(खबरबाबा.काम)। जिले के पिपलोदा जनपद पंचायत के ग्राम नौलक्खा में रविवार सुबह करीब 6 बजे दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार आशँका है कि एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली महिला की धारदार हथियार से हत्या कर खुद भी पेड़ पर लटककर फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिपलौदा थाना प्रभारी आर.सी.भाटी ने बताया कि ग्राम नौलक्खा के रहने वाली मंजू पिता गोमाजी उम्र 40 का शव घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे मिला। महीला का गला रेंता हुआ था, वहीं उससे 100 मीटर की दूरी पर एक पेड़ पर महिला के पड़ोस में रहने वाले भंवर लाल उर्फ भंवर पिता बगदीराम नायक उम्र 45 का शव फांसी पर लटका हुआ था। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों के हुई चर्चा और प्रारंभिक जांच में जो समने आया उससे आशंका है कि भवंरलाल ने पहले मंजू की धारदार हथियार से हत्या की और बाद में स्वंय फंासी लगा ली। पुलिस के अनुसार जिस समय घटना हुई तब मंजू घर से अकेले शौच के लिए जंगल की तरफ जा रही थी। पुलिस के अनुसार भंवरलाल ने धारिए से गला रेतकर महिला की हत्या कर दी। इसके बाद उसने स्वयं भी पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार भवंरलाला का शव जिस पेड पर लटका था उसके पास ही चप्पल और धारिया भी पड़ा हुआ था। धारिए पर खुन भी लगा हुआ मिला। जब कुछ देर बाद उस सड़क से ग्रामीण निकले तो दोनों के शव देखकर स्तब्द्ध रह गए। जानकारी मिलने पर टी आई आरसी भाटी, बल सहित मौके पर पहुंचे और दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पंहुचाया। बाद में एसडीओपी डी आर माले, एफएस एल अधिकारी अतुल मित्तल भी पहुंचे।
दोनों रह रहे थे पति पत्नी से दूर
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में ग्रामीणों से जो जानकारी मिली है उसमें भंवर अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। वहीं मंजू भी अपने पति से दूर मायके में रह रही थी। नायक और मंजू में संभवत: प्रेम प्रसंग था। दोनों साथ में गुजरात में मजदूरी करने के लिए जाते थे। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। मर्ग कायम कर कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Trending
- रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024-भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी सम्मेलन हुआ
- रतलाम: युवक पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
- रतलाम: लोकसभा चुनाव 2024-कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, भाजपा ने महिला मोर्चा सम्मेलन की तैयारी को लेकर की बैठक
- रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024- जिले में रेकार्ड मतदान के लिए अभियान,कलेक्टर राजेश बाथम की पहल पर रेकार्ड मतदान की पहल को लेकर व्यापारी आगे आए, मतदाताओं के लिए कई घोषणाएं ,उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने पर सर्राफे में मिलेगी स्वर्ण तथा चांदी के आभूषणों की खरीदी पर छूट, ठंडाई और लस्सी की भी व्यवस्था
- रतलाम: विक्रम विश्वविद्यालय कुलपति ने किया राॅयल काॅलेज का अवलोकन,
- रतलाम पुलिस की पहल पर शहर के 06 कोचिंग संस्थानों में कुल 12 कैमरे लगाए, 02 संस्थानों में लगाने की प्रक्रिया जारी
- रतलाम: जैन समाज ने ली मतदान करने और करवाने की शपथ, समस्त श्री संघ और जैन सोश्यल ग्रुप के पदाधिकारी रहे मौजूद
- रतलाम: भाजपा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान के जनसंपर्क की रतलाम में शुरुआत, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे साथ