रतलाम(खबरबाबा.काम)। जिले के जावरा ओद्योगीक क्षैत्र पुलिस ने कंजरों के डेरों पर दबिश देकर ट्रक कटिंग और मोटर साइकल चोरी की वारदात में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की मोटर साइकल सहित पचास हजार रुपए का माल बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार अन्य मामलो में भी आरोपियों से पुछताछ की जा रही है।
जावरा ओद्योगीक क्षैत्र थाना प्रभारी एम.पी.सिंह परिहार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उज्जैन रोड पर चलते ट्रकों से कटिंग कर माल चोरी करने की शिकायतें आ रही थी। इस मामले में एसपी अमित सिंह ने एएसपी प्रदीप शर्मा, राजेश सहाय और सीएसपी दीपक कुमार शुक्ला के मागदर्शन में टीम का गठन किया था। जांच के दौराम मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा कंजरों के डेरों में दबिश देकर आरोपी महेश पिता जीवन निवासी उकेडिया कंजरडैरा और राजकुमार पिता जगदीश निवासी उकेडिया कंजर डैरा को पकड़ा। पुछताछ में आरोपियों ने 28 नवम्बर 17 की रात्री में ट्रक क्रमांक एम.पी. 09 जी.एफ. 1131 में से कटिंग कर फरियादी सत्यनारायण पिता वरदीचन्द नायक निवासी कुकडेश्वर के ट्रक में से मच्छरदानी बनाने वाले नेट के कपडे की गठान कीमती 10,000 रूपये चोरी करना स्वीकार किया, वहीं 29 नवम्बर 17 को जनता परिसर के बाहर जावरा से फरियादी दिलीप शर्मा निवासी अरोलियाजस्सा थाना उन्हेल जो कि अपने दोस्त की शादी में जावरा आया कि मोटर सायकल क्रमांक एम.पी. 13 डी.एस. 9679 चोरी करना भी स्वीकार किया, जिसकी किमत 40 हजार रुपए के लगभग है। आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद किया गया।
इनकी रही भूमिका
आरोपियों की गिरफ्तारी में जावरा ओद्योगीक क्षैत्र थाना प्रभारी एम.पी.सिंह परिहार, उनि सुशील पाठक चौकी प्रभारी सरसी, उनि बी.के. दुबे, उनि आर.एन.सिंह, सउनि जे.सी. हाडा, सउनि टी.एम.सांखला , सउनि फिरोज कुरेशी, सउनि यू.बी. राय, प्र.आर. दिनेश भदोरिया, प्र.आर. भारतसिंह, आर.घनश्याम नागर, आर. अजय दुबे, आर. प्रेमसिंह, आर. श्रवणकुमार, आर. चैनराम, आर. हर्षवर्धन, आर. जगवीरसिंह, आर. खीमसिंह, आर. रमेशचन्द, आर. राजसिंह, आर. होकमसिंह की भूमिका रही।
Trending
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
