रतलाम(खबरबाबा.काम)। जिले के बाजना थाना क्षैत्र के ग्राम चिकली में रविवार को खेत पर गए व्यक्ति का शव खेत पर बनी झोपड़ी में मिला। पुलिस के अनुसार मृतक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। उसके शरीर पर हथियार की चोंट के दो निशान है। हत्या किसने की और किस वजह से की, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
एएसपी राजेश सहाय ने बताया कि ग्राम चिकली में मानिया पिता हमजी 50 वर्ष का शव उसके खेत पर बनी झोपड़ी से बरामद किया गया है। प्रांरभिक जानकारी के अनुसार मानिया रविवार सुबह घर से खेत के लिए निकला था। दोपहर में उसकी पत्नी खाना देने गई तो झोपड़ी में वह मृत अवस्था में मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एएसपी राजेश सहाय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से चोंट के निशान है। पुलिस के अनुसार मृृतक के शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस मृतक के परिजनों से पुछताछ कर उसका किन लोगों से विवाद चल रहा था, इसकी जानकारी ले रही है।
Trending
- Earthquake: दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, नेपाल था केंद्र, दहशत में घरों से निकले लोग,नेपाल में घरो में नुकसान की खबरें
- रतलाम: अनियंत्रित कार ढाबे में घुसी ,ढाबा संचालक की मौत, एक घायल, एक अन्य हादसे में ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरने से महिला की मौत
- प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रदेश के अनेक विकास कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन के साथ ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का लोकार्पण