रतलाम(खबरबाबा.काम)। विधायक चेतन्य काश्यप के विधानसभा निर्वाचन के चार साल आठ दिसम्बर को पूर्ण हो रहे है। इस मौके पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में विधायक एवं राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप गरीब बस्तियों में प्रधानमंत्री आवास की बीएलएस स्कीम के तहत चयनित बीएलएस 2.50 लाख रूपए के हितग्राहियों सहित शहरवासियों को कई सौगातें देंगे।
श्री काश्यप के चार वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रातः 11 बजे एमसीएच (महिला-शिशु चिकित्सालय) परिसर में लोकार्पण समारोह आयोजित होगा। इस समारोह में नवनिर्मित एम.सी.एच. भवन तथा जिला चिकित्सालय परिसर में नवनिर्मित जीएनएम नर्सिंग होस्टल का लोकार्पण किया जाएगा। श्री काश्यप दोपहर 12.15 बजे विधायक कार्यालय पर आयोजित ‘‘प्रेस से मिलिए’’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे बजरंग नगर, 3 बजे ईश्वरनगर और शाम 4 बजे विरियाखेड़ी में समारोह आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री आवासयोजना के हितग्राहियों को पात्रता प्रमाण-पत्र एवं निर्माण अनुमति का वितरण किया जाएगा।
Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
