रतलाम(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड थाना क्षैत्र में एक बार फिर चोरों ने एक वारदात को अंजाम दे दिया। राजस्व नगर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को अज्ञात बदमाशों ने सेवानिवृत शिक्षक के एक सूने मकान को निशाना बनाया। बदमाश वहां से कितना सामान ले गए, यह घर मालिक के आने के बाद पता चलेगा। जिस घर में चोरी की वारदात हुई है, वह विहिप के अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय गौरक्षा प्रमुख हुकुमचंद सावंला के छोटे भाई जम्मूकुमार सांवला का है।
जानकारी के अनुसार राजस्व कॉलोनी निवासी सेवानिृवत शिक्षक जम्मु कुमार सांवला के यहां अज्ञात बदमाशों ने बीती रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आप विहिप के अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुकुमचंद सांवला के छोटे भाई है। श्री सांवला भोपाल में अपने बड़े बेटे के यहां गए हुए थे, इसी दौरान बिती रात चोरों ने उनके घर पर वारदात को अंंजाम दिया। शुक्रवार सुबह जब दुध वाला आया तो दरवाजा टूटा देख चोरी की जानकारी मिली। बाद में पड़ोसी ने श्री सांवला सहित पुलिस को वारदात की सूचना दी। जानकारी मिलने पर रतलाम में ही रहने वाले श्री सांवला के भाई सेवानिवृत प्रोफेसर अमोलकचंद जैन उनके घर पहुंचे।
दरवाजे की चौखट तोड़ी
बदमाशों ने घर में प्रवेश के लिए दरवाजे की चोखट ही तोड़ दी। उन्होने घर की पहली और दुसरी मंजिल के हर कमरे में तलाशी ली और घर का सामान भी अस्त-व्यस्त कर गए। घर के अंदर की तीन अलमारिया भी चोरों ने बिखेर दी। चोरी की जानकारी मिलने पर श्री सांवला भोपाल से रतलाम के लिए रवाना हुए। उनके आने के बाद ही पता चलेगा कि बदमाश घर से कितना और क्या-क्या सामान चोरी कर ले गए। चोरी का जानकारी मिलने पर स्टेशन रोड पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया।

Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
