रतलाम 7 जनवरी(खबरबाबा.काम)। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन के तत्वावधान में 9 जनवरी को 20वें खेल चेतना मेला का भव्य शुभारंभ होगा। उद्घाटन समारोह से पूर्व शहर में खेल चेतना जागृत करने हेतु रैली निकाली जाएगी। खेलों के इस महाकुम्भ में 15 खेलों के रोमांचक मुकाबले होंगे, जिनका आयोजन नेहरू स्टेडियम, अम्बेडकर मैदान, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, विधि महाविद्यालय, रेलवे खेल मैदान, जूनियर-सीनियर इंस्टीट्यूट कुशाभाऊ ठाकरे तरणताल और सागोद रोड स्थित काश्यप सभागृह में किया जाएगा।
इस वर्ष इस खेल उत्सव में शहर के विभिन्न विद्यालयों के 5 हजार से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। खेल चेतना मेला आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि विधायक, राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप द्वारा स्कूली बच्चों को खेल मैदान पर लाने के उद्देश्य से खेल चेतना मेला की शुरूआत की गई थी। 20 वर्षों के दौरान यह मेला विस्तारित होकर रतलाम, मंदसौर एवं नीमच जिलों के 16 स्थानों पर आयोजित हो रहा है। इससे प्रेरित होकर क्रीड़ा भारती के माध्यम से देश के अन्य स्थानों पर भी खेल चेतना मेले आयोजित होना शुरू हो गए है। रतलाम में 20वें खेल चेतना मेला का शुभारंभ 9 जनवरी को सुबह 10 बजे नेहरू स्टेडियम में समारोहपूर्वक किया जाएगा। उद्घाटन समारोह से पूर्व शा. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से खेल चेतना जागृत करने हेतु स्कूली विद्यार्थियों की विशाल रैली निकलेगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर नेहरू स्टेडियम पहुॅचेगी। इस वर्ष खेल चेतना मेला में 80 से अधिक विद्यालयों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई है। इनसे 5 हजार से अधिक खिलाडि़यों को विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजन समिति द्वारा खेल चेतना मेला की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। खेल मैदानों पर खिलाड़ी भी अपनी तैयारियों में जी-जान से जुटे है। महाकुम्भ की प्रतियोगिताओं में बाजी मारने के लिए वे निरंतर अभ्यासरत है।
कौन-सा खेल किस मैदान पर
9 से 12 जनवरी तक आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला की विभिन्न स्पर्धाएं बालक-बालिका समूह में जूनियर-सीनियर व विभिन्न आयु वर्ग में अलग-अलग मैदानों पर होगी। नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, मलखम्ब, कुश्ती एवं टेबल टेनिस के मुकाबले, अम्बेडकर मैदान पर फुटबॉल मैच रखे गए है। रेलवे खेल मैदान जूनियर इंस्टीट्यूट पर बॉस्केटबॉल, सीनियर इंस्टीट्यूट पर व्हॉलीबॉल तथा शा. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान पर हॉकी और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होगी। विधि महाविद्यालय में शरीर सौष्ठव एवं शतरंज प्रतियोगिता, सिविक सेन्टर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे तरण ताल में तैराकी प्रतियोगिता तथा सागोद रोड स्थित काश्यप सभागृह में बेडमिंटन स्पर्धा होगी। कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 9 जनवरी को शाम 4 बजे नेहरू स्टेडियम में विभिन्न समूहों के वजन किए जाएंगे तथा उसके बाद मुकाबले शुरू हो जाएंगे। मलखम्ब प्रतियोगिता 10 जनवरी को दोपहर 2 बजे नेहरू स्टेडियम में रखी गई है।
Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
