रतलाम(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड थाना क्षैत्र अंतर्गत शास्त्री नगर क्षैत्र में 20 दिनों के अंदर एक ही मकान में दो बार चोरी का मामला सामने आया है। इस सबंध में घर मालिक फरियादी ने एसपी को पत्र लिखकर पूर्व में भी क्षैत्र में असमाजिक तत्वों की सक्रीयता से सबंध में की गई शिकायत का हवाला देते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की है।
चोरी की वारदात शास्त्री नगर निवासी पारस भंडारी के मकान में हुई है। श्री भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्री नगर में उनका मकान है, जहां पूर्व 17-18 जनवरी की रात में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मकान के मुख्य द्वार पर लगे ताले और नकुचे को तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे चांदी के बर्तन, स्टील के बर्तन, गीफ्ट आयटम आदि ले गए। श्री भंडारी ने इस सबंध में एसपी को लिखे पत्र में बताया कि पूर्व में 30 दिसम्बर को भी उनके मकान में चोरी की वारदात हुई थी, जिसमें बदमाश बच्चों की साइकल, घर के बाहर रखी वाहनों की बैटरी, बाथरुम में लगे नल चोरी कर ले गए थे। श्री भंडारी ने बताया कि चोरी की वारदातों से क्षैत्र के नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल है। क्षैत्र में नाले के पास मौजुद एक इमारत का पूर्व में अतिक्रमण तोड़ा गया था,जिसका असमाजिक तत्व दुव्र्यसन के लिए उपयोग कर रहे है। पत्र में श्री भंडारी ने बताया कि इस सबंध में पूर्व में शिकायत भी की गई थी,लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
Trending
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
