रतलाम,14 जनवरी(खबरबाबा.काम)। मकर सक्रांति के अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियो में उत्साह एवं मनोबल बढाने के लिये पुलिस लाईन, रतलाम मे पंतगबाजी सहित अन्य पंरपरागत खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवारजनों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर डीआईजी धर्मेन्द्र चौधरी, एसपी अमित सिंह, एएसपी राजेश सहाय, एएसपी प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भी पंतगबाजी सहित अन्य खेलों में भाग लिया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम पतंगबाजी की गई । इसके पश्चात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो और पुलिस कर्मचारियो के परिवार के सदस्यो की टीम बनाई जाकर कबड्डी का आयोजन किया गया, जिसमे रतलाम शहर विजेता रहा। इसी प्रकार रस्साकषी के लिये भी अलग-अलग टीम बनाई गई। जिसमे जावरा ग्रामीण विजेता रहा है। इसके पश्चात एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमे पुलिस अधिकारी, कर्मचारियो एवं पुलिस लाईन मे रहने वाले पुलिसकर्मियो के बच्चो की टीम बनाई जाकर मैच खेला गया । एसपी अमित सिंह द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के आयोजन प्रति तीन माह मे पुलिस लाईन, रतलाम मे किए जाएंगे । उक्त आयोजन पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियो के स्वास्थ्य व मनोबल को बढाने के लिये एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी । इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सोमेश मिश्रा ,एएसपी प्रदीप शर्मा(भा.पु.से.), अति.पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय, आदी भी उपस्थित थे।

Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
