रतलाम, 24 फरवरी(खबरबाबा.काम)। सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी नए भवन में शिफ्ट हो सकता है। नए कलेक्टोरेट के पास पुलिस लाइन परिसर में बने नए भवन में एसपी कार्यालय को ले जाने पर विचार किया जा रहा है। सूत्र बताते है कि इस सबंध में उज्जैन रेंज के आईजी (एडीजी) व्ही.मधुकुमार और एसपी अमित सिंह की भी चर्चा हुई है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस लाइन परिसर में सर्वसुविधायुक्त नया कंट्रोल रुम भवन लगभग बनकर तैयार है। शुक्रवार को अपने रतलाम दौरे के अवसर पर एडीजी व्ही.मधुकुमार ने इसका निरीक्षण भी किया था, भवन को देखने के बाद अधिकारियों द्वारा यहां एसपी कार्यालय शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है। भवन की पहली मंजिल पर कंट्रोल रुम रहेगा और उपरी मंजिल पर एसपी कार्यालय शिफ्ट किया जा सकता है। नए कलेक्टोरेट भवन के कारण भी एसपी कार्यालय को वहां ले जाने पर विचार किया जा रहा है। वर्तमान एसपी कार्यालय में दो में से एक एएसपी और उनसे जुड़ी शाखाएं रह सकती है। हालांकि इस सबंध में अभी तक अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
