रतलाम,1फरवरी(खबरबाबा.काम)। दिनदयाल नगर थाना क्षैत्र अंतर्गत सुभाष नगर क्षैत्र में गुरुवार दोपहर को दसवीं पढऩे पढऩे वाले एक छात्र को उसके पड़ोसी युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। छात्र को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है विवाद की वजह घर के सामने रखी पानी की केन को नहीं हटाना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब डेढ बजे के लगभग की है। सुभाष नगर में रहने वाले कक्षा दसवीं में पढने वाले लोकेंद्र नामक युवक ने अपने पड़ोसी के घर के बाहर एक पानी की केन भर कर धूप में रख दी थी । धूप में रखने की वजह थी पानी का गर्म होना और गर्म होने के बाद वह नहा कर ट्यूशन जाने वाला था लेकिन तभी पड़ोसी युवक मनोज आ गया और उसने पानी की केन हटाने को लेकर गाली गलोच कर विवाद किया। मनोज और लोकेंद्र में विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मनोज ने लोकेंद्र पर चाकू से वार कर दिया जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया । उसे उसके परिजन तत्काल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाए । घटना की सूचना मिलते ही दीनदयाल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दिनदयाल नगर थाने पर पदस्थ उपनिरीक्षक दिपक मंडलोई ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के मुताबिक लोकेंद्र की हालत गंभीर है और उसे उचित इलाज के लिए चिकीत्सकों दवारा रेफर भी किया जा सकता है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.