रतलाम, 16 फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिले की जावरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पचास लाख रुपए मूल्य की चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी जावरा के निवासी है। पुलिस ने लंबे समय बाद इतनी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है।
जावरा सीएसपी (आईपीएस) आशुतोष बागरी ने शुक्रवार दोपहर को पत्रकार वार्ता कर पुलिस को मिली सफलता की जानकारी दी। सीएसपी श्री बागरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी एवं अवैध कार्यो के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। इसी के तहत नगरपुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के नेतृत्व में जावरा शहर थाना पुलिस 1 किलो 910 ग्राम चरस बरामद की गई है, जिसका अंतराष्ट्रीय मूल्य 50 लाख रुपए के लगभग है। पुलिस ने इस मामले में मजहर पिता नसीमुद्दीन उम्र 22 वर्ष निवासी जावरा और वसीम पिता एहमद निवासी जावरा को गिरफ्तार किया है।
मुखबीर की सूचना पर हुई कार्रवाई
गुरुवार रात को नगर पुलिस अधीक्षक जावरा आसुतोष बागरी को विश्वसनीय मुखबीर दवारा सूचना मिली कि मजहर काले रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ ेलेकर मोटर साइकल से बड़ावदा की और से आ रहा है। नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी जावराशहर श्यामचन्द्र शर्मा को तत्काल एक टीम गठितकर मुखबीर के बताये स्थान पर रवाना किया गया। टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान पर रात्री 01.30 बजे करीबन मोटर सायकल पर सवार एक व्यक्ति आते हुए दिखायी दिया ,जिसे मादकपदार्थ अधिनियम के प्रावधानों का पालन करते हुये पकड़ा । तलाशी के दौरान उससे मादक पदार्थ बरामद किया गया। सीएसपी श्री बागरी ने बताया कि थाने पर लाकर पूछताछ के दौरान गिरफ्तारशुदा आरोपी मजहर ने बताया कि 8 फरवरी को वसीम पिता एहमद ने शाहिद नामक व्यक्ति से एक किलो दस ग्राम मादक पदार्थ खरीदकर उसे दी थी और एक थैली वसीम ने अपने पास रखी थी। पुलिस ने वसीम को भी गिरफ्तार किया और उसके बताए स्थान से 900 ग्राम चरस की थैली भी जब्त की गईष पुसिस ने कुल एख किलों 910 ग्राम मादक पदार्थ दोनों आरोपियों से बरामद किया। पुलिस भैय्यू की तलाश कर रही है। जावरा शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्यवाही में जावरा शहर थाना प्रभारी एससीशर्मा , उनिपीआरडावरे , उनि विजय रावत,आर.जयंतीलाल पाटीदार , ओमप्रकाश जाट , आर.अनिल पाटीदार, आरक्षक चंद्रकांत इवनाती, आरक्षक रवि कुमार, आरक्षक राहुल राठौर, आरक्षक कृष्णपाल सिंह, आरक्षक विजय पाटीदार, आरक्षक दुर्गाशंकर, प्रधान आरक्षक अभिषेक पाल, आरक्षक हरेमुरारी का सराहनीय योगदान रहा ।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
