रतलाम,22 फरवरी(खबरबाबा.काम)। बांसवाड़ा से बदनावर जा रही एक महिला के साथ डेढ लाख रुपए मूल्य के आभूषण चोरी होने की घटना सामने आई है। महिला के अनुसार बस में किसी ने उसका बैग उड़ा लिया जिसमें आभूषण और नगदी थी। घटना की जानकारी लगते ही महिला ने बस चालक से मदद की गुहार लगाई और फिर रतलाम आकर स्टेशन रोड थाने पर शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार वारदात बांसवाड़ा निवासी सपना पति विवेक सक्सेना 25 वर्ष के साथ हुई। श्रीमती सक्सेना रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने अपनी 3 वर्षीय बेटी के साथ बस से बांसवाड़ा से बदनावर जा रही थी। दोपहर में बस रतलाम रोडवेज बस स्टैण्ड पर रुकी, जहां श्रीमती सक्सेना अपनी बेटी को लघुशंका के लिए लेकर नीचे उतरी। कुछ मीनिट बाद वे बस में चढी और बस चल दी। बस के आगे बढने के बाद उनकी नजर अपने बैग पर पड़ी तो उन्हे बैग की चेन उन्हे खुली हुई दिखाई दी। श्रीमती सक्सेना ने जब बैग देखा तो उनके होश उड़ गए। बैग में बक्सों में रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। आभूषणों की कीमत डेढ़ लाख रुपए के लगभग है। वारदात की सूचना श्रीमती सक्सेना ने अपने परिजनों को दी। बदनावर से भी उनके परिजन रतलाम पहुंचे। घटना की शिकायत स्टेशन रोड पुलिस को की गई है। स्टेशन रोड थाना प्रभारी अजय सारवान का कहना है कि वारदात कहां हुई यह स्पष्ट नहीं है, आवेदन लिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। बस स्टैण्ड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ।
————–
Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
