रतलाम, 5 फरवरी(खबरबाबा.काम)। एमपीआरडीसी के एमडी डी.पी आहूजा 6 फरवरी मंगलवार को लेबड़ -नयागांव फोरलेन का परीक्षण करने आ रहे है। इस दौरान रतलाम पुलिस विभाग उन्हे फोरलेन पर जिले के अंतर्गत आने वाले 16 ब्लैक स्पाट से अवगत कराएगा, जहां सर्वाधिक दुर्घटनाएं होती है और जहां फोरलेन पर सुधार की जरुरत है।
जानकारी के अनुसार नयागांव -लेबड़ फोरलेन पर जिले के अंतर्गत कई ऐसे स्थान है जहां आए दिन दुर्घटनाएं होती है, इसके लिए एसपी अमित सिंह ने दुर्घटनाओं वाले ब्लेक स्पाट चिन्हीत करने के निर्देश दिए थे। पुलिस विभाग ने जिले में फोरलेन पर हुए हादसों का परीक्षण किया और 16 ऐसे ब्लेक स्पाट चिन्हीत किए जहां अधिकांश दुर्घटनाएं होती है। दो दिन पूर्व एएसपी राजेश सहाय ने एमपीआरडीसी के अधिकारियों के साथ इन स्पाटों का निरीक्षण भी किया। सूत्र बताते है कि अधिकांश स्थानों पर फोरलेन में सुधार की जरुरत महसूस की जा रही है। मंगलवार को एमपीआरडीसी के एमडी श्री आहूजा के दौरे के अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी भी उनके साथ रहेगें और उन्हे इन 16 ब्लेक स्पाटों के बारे में अवगत कराएंगे ताकि इन स्थानों पर आवश्यक सुधार कर दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सकें। इसके अलावा एमपीआरडीसी के एमडी अधिकारियों के साथ फोरलेन से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करेगे।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.