रतलाम,20 मार्च(खबरबाबा.काम)। जिला प्रशासन द्वारा एक अप्रैल से लागू होने वाले ई-अटेंडेस एप एवं शिक्षा विभाग के एम शिक्षा मित्र का विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार शाम को शासकीय कर्मचारियो के संयुक्तमोर्चा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कर्मचारियो ने ज्ञापन सौंपा। कलेक्ट्रेट परिसर में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
शिक्षकों की उपस्थिति के लिए प्रदेश शासन ने एम शिक्षा मित्र योजना शुरू की है। इसी तरह जिला प्रशासन ने भी सभी शासकीय अधिकारियो कर्मचारियो की ई-अटेन्डेस के लिए लोकसेवक एप एक अप्रेल सें अनिवार्य किया है। इसके विरोध में उतरे सरकारी कर्मचारियो ने कहा है कि जिले की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यह दोनों एप व्यवहारिक नही है। प्रदेश व जिले की भौगोलिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए नेटवर्क तथा लोकेशन आदि की समस्या के कारण उपरोक्त व्यवस्था संभव नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी शासन द्वारा ई अटेन्डेन्ट व्यवस्था का प्रयोग उपस्थिति बाबत् किया था। परन्तु इलेक्ट्रानिक, भौगोलिक व्यवस्था व तकनीकी समस्या के कारण उपरोक्त व्यवस्था असफल होकर बंद हुई है। इस दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर यह व्यवस्था तत्काल बंद नहीं की जाती है तो 2 अप्रैल से धरने पर बैठेंगे।
ये रहे मौजूद
इस दौरान दीपक सुराना जिलाध्यक्ष तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मुनिन्द्र दुबे, गोपाल बोरिया, दिलीप सोलंकी अध्यापक संघर्ष समिति, प्रमोद पाठक जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, सर्वेश माथुर जिलाध्यक्ष मप्र शिक्षक संघ, वासुदेव मईडा जिलाध्यक्ष मप्र अजाक्स बीके भट्ट . जिलाध्यक्ष मप्र राज्य पत्रित अधिकारी संघ, नरेन्द्रसिंह चौहानजिलाध्यक्ष समग्र प्राचार्य एवं शिक्षक संघ, चन्द्रसेन भोसले जिलाध्य मप्र लिपिकवर्गीय शाकर्मी संघ, डी एल निनामा मप्र पटवारी संघ, कमल देवदा जिलाध्यक्ष वन कर्मचारी संघ, दीपक छप्री जिलाध्यक्ष मप्र लघ वेतन कर्मचारी संघ, दिनेश पांचाल जिलाध्यक्ष मप्र सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी, अभिषेक मप्र आईटी संघ, वी सी पाटीदार जिलंध्यक्ष अपाक्स, सूर्यपालसिंह आदि मौजूद थे।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.