रतलाम,8 मार्च(खबरबाबा.काम)। रतलाम में बाजना बस स्टैंड से लेकर पर्यावरण पार्क तक बनने जा रहे सिटी फोरलेन निर्माण के लिए की जा रही तोडफ़ोड़ के विरोध में अब सत्ताधारी पार्टी के नेता पूर्व गृह मंत्री और वर्तमान में वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी खुलकर मैदान में आ गए है।
बुधवार रात को निगम के लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों द्वारा नोटिस लेकर क्षैत्र में पहुंचने की सूचना के बाद गुरुवार सुबह वित्त आयोग अध्यक्ष श्री कोठारी क्षैत्र में पहुंचे और लोगों से चर्चा की। बाद में श्री कोठारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कार्रवाई पर नाराजगी जताई और कहा कि क्षैत्र में निर्माण तोडऩे से पहले मुझ पर बुलडोजर और जेसीबी चलानी होगी।
जानकारी के अनुसार बाजना बस स्टैण्ड क्षैत्र से पर्यावरण पार्क तक सीटी फोरलेन का काम अब उलझता नजर आ रहा है, दरअसल करीब 15 करोड़ की लागत से शहर में बाजना बस स्टैंड से साढे तीन किलोमीटर लंबा सिटी फोरलेन निर्माण कार्य करवाया जा रहा है , इस फोरलेन की चौड़ाई 104 फीट तय की गई है और इसके लिए इस मापदंड की जद में आने वाले मकानो ंके हिस्से को चिन्हित कर हटाने के निर्देश दिये गए है। लेकिन फोरलेन चौड़ाई को लकर क्षैत्रत्रवासी का विरोध लगातार सामने आ रहा है। क्षैत्रवासियों की मांग है कि फोरलेन की चौड़ाई थोडी कम कर दी जाए तो कई मकानो के हिस्से टूटने से बच जाएंगे। गुरुवार को क्षैत्रवासीयो की समस्या सुनने राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष व पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी बाजना बस स्टैंड चौराहा पहुंचे, यहां पहले से क्षैत्रवासी धरने पर बैठे थे। राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी ने लोगो से चर्चा के बाद मीडिया से कहा कि जब शहर में अन्य सिटी फोरलेन 80 फीट में भी बने है तो यहां क्यो 104 फीट चौड़ाई की जा रही है , यह दोहरी नीति है । हिम्मत कोठारी ने अपनी ही पार्टी के शहर विधायक के लिए कहा कि यह उनकी जिम्मेदारी है, उन्हे ध्यान देना चाहिए। श्री कोठारी ने कहा कि जब भी प्रशासन यहां कार्रवाई करेगा में यहां मौजुद रहूंगा। पहले मुझ पर बुलडोजर और जेसीबी चलेगा,उसके बाद लोगो के मकान टूटेंगे। सत्ताधारी पार्टी के नेता पूर्व गृह मंत्री और वित्त आयोग अध्यक्ष श्री कोठारी के इस बयान और रवैये के बाद अब प्रशासन फोरलेन निर्माण के लिए तय चौड़ाई को लेकर क्या निर्णय लेता है, इस पर सभी की निगाह है।

Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
