रतलाम, 27 मार्च(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देश के बाद जिले में चलाए गए गुंडा विरोधी अभियान के तहत पिछले आठ दिनों में पुलिस ने पंद्रह सौ से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। अभियान के तहत आमजन में सुरक्षा का भाव लाने के लिए पुलिस ने अलग-अलग क्षैत्रों में बदमाशों का जुलुस भी निकाला। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है।
जानकारी के अनुसार सीएम ने विडियों कान्फ्रेसिंग के जरिए पुरे प्रदेश में पुलिस अधीक्षकों को गुंडों, बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देशों के परिपाल नें रतलाम जिले में पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने गुंडा विरोधी अभियान चलाते हुए कार्रवाई शुरु की। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभियान के तहत 18 से 25 मार्च तक 1543 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिले में एएसपी डां. राजेश सहाय, एएसपी प्रदीप शर्मा, जावरा सीएसपी आशुतोष बागरी, प्रशिक्षु आईपीएस अमित तौलानी, प्रशिक्षु डीएसपी शीला सुराणा, सीएसपी विवेकसिंह चौहान के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
58 लोगों के खिलाफ 151 की कार्रवाई
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार 18 से 25 मार्च के मध्य अभियान के तहत कुल 58 लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके अलावा 634 लोगों के खिलाफ 107-116 के तहत कार्रवाई की गई। इस तरह अन्य धाराओं को मिलाकर कुल 1543 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
अवैध कब्जों को हटाएगें
अभियान के तहत अब पुलिस और प्रशासन मिलकर अवैध तरीके से किए गए कब्जों को भी हटाने की तैयारी कर रहे है। इसके लिए ऐसे लोगों की सूची बनाी जा रही है जो अवैध धंधों या कार्यो में लिप्त है और जिन्होने शासकीय जमीनों पर भी अवैध कब्जा कर रखा है। पुलिस आमजन से फीडबैक लेकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
इनका कहना है
गुंडा विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने 18 से 25 मार्च तक पंद्रह सौ से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसपी अमित सिंह के मागदर्शन में पुलिस का अभियान लगातार जारी है। आमजनता से भी फीडबैक लेकर मोहल्लो और क्षैत्र में आंतक फैला रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
-प्रदीप शर्मा, एएसपी रतलाम
Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
