रतलाम,30 मार्च(खबरबाबा.काम)। ओद्योगीक थाना क्षैत्र अंतर्गत पीएण्डटी कालोनी क्षैत्र से गुरुवार दोपहर को खेलते-खेलते अचानक तीन बच्चे लापता हो गए। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को की। जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे गुजरात में मिल गए है और परिजन भी उन्हे लेने के लिए रवाना हो गए है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक रुप से तीनों बच्चों के स्वंय जाने की बात सामने आ रही है, फिर भी वास्तविक बात उनके रतलाम लौटने पर ही पता चलेगी।
ओद्योगीक क्षैत्र थाने पर पदस्थ एएसआई शरीफ खान ने बताया कि पीएण्डटी कालोनी क्षैत्र में रहने वाले तीन बच्चे जिनमें एक चचेरे भाई-बहन और एक पड़ोसी था, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे घर से खेलने के लिए निकले थे। खेलते-खेलते ही तीनों बच्चे लापता हो गए थे। परिजनों ने इन्हे आसपास सब जगह तलाशा लेकिन इनका कहीं पता नहीं चला, जिसके बाद परिजन ओद्योगीक क्षैत्र थाने पहुंचे और बच्चों की लापता होने की सूचना दी। सभी बच्चे नाबालिग थे, ऐसे में पुलिस ने तत्काल अपहरण का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरु की।
ट्रेन में सवार होकर गुजरात पहुंचे
एएसआई शरीफ खान ने बताया कि तीनों बच्चे सकुशल गुजरात में बड़ौदा के आगे एक स्टेशन पर मिल गए है। एक बच्चे ने किसी और के फोन से परिजनों को अपने बारे में सूचना दी, जिसके बाद रिश्तेदार और पुलिस के माध्यम से बच्चों को स्टेशन पर उतार लिया गया है। सूचना मिलने पर परिजन बच्चों के लेने रवाना हो गए है। पुलिस के अनुसार प्रांरभिक रुप से जो सामने आया है, उसमें तीनों बच्चे स्वंय ट्रेन में सवार होकर निकल गए थे, हालांकि बच्चों के रतलाम आने के बाद ही उनके इस तरह जाने का कारण और वास्तिविक कारणों का खुलासा होगा।
Trending
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
