रतलाम,27 मार्च(खबरबाबा.काम)। वाहन दुर्घटना में बाइक सवार दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। पीछे आ रहे परिवार के लोगों ने देखा और एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय भिजवाया। मृतक दंपत्ति शादी के कार्यक्रम से लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए गोवर्धन पिता नाथुलाल निनामा उम्र 35 वर्ष एवं पत्नी मांगुबाई निनामा निवासी सज्जनगढ़ (बिलपांक) को सोमवार-मंगलवार की रात उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक दंपति रिश्तेदारी में शादी कार्यक्रम होने पर घोडाघाट गए थे। वहां से लौट रहे थे ,उसी दौरान रत्तागिरी के पास अज्ञात वाहन ने उन्हे टक्कर मार दी। पीछे परिवार के लोग आ रहे थे उन्होंने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार सुबह मृतकों का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। बिलपांक पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वृध्द ने घर में लगाई फांसी
रतलाम। नामली थाना क्षैत्र अंतर्गत ग्राम गुणावद में पुलिस आरक्षक दिनेश जाट के पिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के कारणों पता नहीं चल पाया है। आरक्षक रतलाम में निवासरत है जबकि मृतक पिता अपने बडे पुत्र के साथ ग्राम गुणावद में निवास कर रहे थे। जानकारी के अनुसार आरक्षक दिनेश जाट का पैतृक गांव गुणावद है। वहां उनके पिता मांगीलाल जाट एवं बडा भाई मुकेश जाट निवास करते है। मंगलवार सुबह मुकेश जाट के बच्चे दादाजी को चाय देने के लिए ऊपर की मंजिल पर बने कमरे पर पहुंचे तो मृतक फांसी पर लटके हुए थे। मामले की जानकारी मिलते ही नामली से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पंचनामा बना कर पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। बताया जाता है कि मृतक मांगीलाल जाट की पत्नी का 22 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नामली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
——————
Trending
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
