रतलाम,16 मार्च(खबरबाबा.काम)। जिले की कमान शीघ्र ही नए कलेक्टर के हाथो में जा सकती है। वर्तमान कलेटर के मातृत्व अवकाश बढ़ाए जाने के कारण प्रशासनिक गलियारों में यह चर्चाएं तेज हो गई है।
जिले की कलेक्टर तन्वी सुन्द्रीयाल करीब डेढ़ माह से अवकाश पर है एवं कलेक्टर का प्रभार जिला पंचायत सीईओ सोमेश मिश्रा संभाल रहे है। 2010 बैच की आईएएस श्रीमति सुन्द्रीयाल पिछले साल जून में जिले की कलेक्टर की बनी थी । इस साल फरवरी के पहले सप्ताह से वे अवकाश पर है। पहले बीस दिन के अवकाश पर जाने के बाद उन्होने बीस दिन अवकाश अवधि को आगे बढ़ाया था, लेकिन उच्च प्रशासनिक सुत्रो के अनुसार श्रीमती सुन्द्रीयाल अब छह माह के मातृत्व अवकाश पर चली गई है। इस वजह से प्रशासनिक गलियारो में अब नए कलेक्टर के शीघ्र आने की चर्चाए तेज हो गई है। हांलाकि मातृत्व अवकाश पर से आने के पहले स्थानापन्न कलेक्टर या नए कलेक्टर की नियुक्ति का अधिकार राज्य शासन को है। सुत्रो की माने तो चुनावी वर्ष में नए कलेक्टर की नियुक्त्ति की संभावना ही अधिक है। आईएएस तन्वी सुन्द्रीयाल ने अवकाश पर जाने के पूर्व के अपने आठ माह के कार्यकाल के दौरान अपनी कार्यशैली से जिले में अलग छाप छोड़ी है। प्रशासनिक सुत्रो की माने तो नए कलेक्टर के रूप में भी महिला आईएएस की ही तैनाती की जा सकती है। जिले की कलेक्टरी को लेकर कुछ अन्य नाम भी चर्चा में है लेकिन 2010 की महिला आईएएस के आने की संभावना अधिक है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.