Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ ने 19 वर्षीतप तपस्वियों का किया अभिनंदन

April 18, 2026

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की वारदात के अगले दिन शादी में डांस के दौरान टोकने पर की हत्या…. चार आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश

April 18, 2026

लोकायुक्त इंदौर की एक और बड़ी कार्रवाई : सहायक राजस्व निरीक्षक ट्रेप… पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

April 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » पारस सकलेचा ने कहा, उनका कांग्रेस में आना दलबदल नहीं, पत्रकारवार्ता में शहर विधायक पर साधा जमकर निशाना,पूर्व में स्वीकृत कार्यो का यश लेने और चार वर्षो में नई योजना नहीं लाने का लगाया आरोप।
All News

पारस सकलेचा ने कहा, उनका कांग्रेस में आना दलबदल नहीं, पत्रकारवार्ता में शहर विधायक पर साधा जमकर निशाना,पूर्व में स्वीकृत कार्यो का यश लेने और चार वर्षो में नई योजना नहीं लाने का लगाया आरोप।

SamagraBy SamagraMarch 13, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 
रतलाम,13 मार्च(खबरबाबा.काम)। विधानसभा चुनाव के पूर्व एक बार फिर से कांग्रेस का दामन थामने वाले पारस सकलेचा ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता का आयोजन कर अपने कांग्रेस में आने से लेकर शहर विकास सहित अन्य मुद्दो पर अपनी बात रखी। सकलेचा ने शहर विधायक पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होने विधायक पर पूर्व में स्वीकृत कार्यो का यश लेने और चार वर्ष में कोई नई योजना या कार्य स्वीकृत नहीं कराने का आरोप लगाया। सकलेचा यही नहीं रुके उन्होने इशारों-इशारों में शहर विधायक द्वारा निगम में हस्तक्षेप की बात कहते हुए यह भी कहा कि  वे महापौर होते तो विधायक को निगम के काम में अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं करने देते।
पत्रकार वार्ता में अपने उपर लग रहे दलबदल के आरोप का भी सकलेचा ने स्वंय आगे बढकर जबाव दिया। उन्होने कहा कि जब से वे कांग्रेस में आए है, उन पर दलबदल के आरोप लग रहे है, लेकिन मैं दलबदलु नहीं हूं। यदि मैं किसी स्वार्थ, लोभ, आर्थिक हित के लिए सत्ताधारी पार्टी के साथ जाता तो दलबदलू होता, जबकि मैं तो विपक्ष में गया,यह दलबदल नहीं बल्कि क्रांति है। दलबदलु तो वे लोग है जो बीस सालों तक कांग्रेस में रहे और कांग्रेस का गुणगाण करते रहे और बाद में सत्ता बदलते ही अपने उद्योग-धंधो को बचाने और बढ़ाने के लिए सत्ताधारी पार्टी में चले गए।
 शहर विधायक पर साधा जमकर निशाना
पत्रकार वार्ता में पारस सकलेचा ने शहर विधायक पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि राज्य योजना आयोग का उपाध्यक्ष रहने के बाद भी बजट में रतलाम को कुछ नहीं मिला। रतलाम के लिए कोई नई योजना या उद्योग नहीं आए। सकलेचा ने आरोप लगाया कि शहर विधायक पूर्व में स्वीकृत कार्यो का यश ले रहे है। उन्होने नई योजना या कार्य के लिए आज तक अपनी और से शासन को कोई पत्र नहीं लिखा। मेडिकल कालेज भी पूर्व में स्वीकृत हो चुका था। सिंहस्थ के समय  दुसरे शहरों से विकास कार्यो के प्रस्ताव गए और वहां करोड़ों के काम हुए भी, लेकिन रतलाम से कोई प्रस्ताव नहीं गया।  राजनैतिक स्वार्थ के चलते 136 करोड़ की सीवरेज योजना को भी उन्होने रोकने का आरोप लगाया। सकलेचा ने कहा कि पिछले चार वर्षो में शहर के ओद्योगीक विकास के क्षैत्र में एक प्रतिशत भी काम नहीं हुआ। अल्कोहल प्लांट की जमीन लघु उद्योगो को मिलना था वह भी नहीं मिली। शहर स्मार्ट सिटी में शामिल नहीं हो पाया। रोजगार भी कम हुआ। उन्होने बाजना बस स्टैण्ड फोरलेन के मुद्दे पर कहा कि भाजपा के लोग ही आपस में लड़ रहे है। 80 फीट और 104 फीट के फोरलेन को लेकर लड़ाई  हो रही है। जबकि शहर में कोई भी निर्माण कार्य कराना निगम का कार्य है, पहले वहां या जिला योजना समिति की बैठक में प्रस्ताव पास होना चाहिए , लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। एक व्यक्ति सभी निर्णय ले रहा है। गीता मंदिर रोड जहां यातायात का अत्यधिक दबाव है वहां 60 फीट में फोरलेन बन गया, क्यों कि वहां उनके हित है और बाजना बस स्टैण्ड पर 104 फिट की बात कही जा रही है। उन्होने इशारों-इशारों में शहर विधायक पर निगम में हस्तक्षेप का भी आरोप लगाया और यह भी बताने से नहीं चुके कि वे महापौर होते तो विधायक को नगर निगम में हस्तक्षेप नहीं करने देते।
 यह थे मौजुद
पत्रकारों से चर्चा के अवसर पर जिला प्रभारी धीरुभाई पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, जेम्स चाको, शांतिलाल वर्मा, महेन्द्र कटारिया, सुजीत उपाध्याय, निमीष व्यास, जोएब आरिफ, राजीव रावत, अदिती दवेसर, यास्मिन शैरानी, बबीता नागर, रजनीकांत व्यास आदि मौजुद थे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजावरा विधायक डा.राजेन्द्र पांडे सभापति तालिका के सदस्य बने
Next Article पिपलौदा थाना क्षैत्र अंतर्गत मलेनी नदी के किनारे मिला महिला का शव , पुलिस शिनाख्ती के कर रही प्रयास
Samagra

Related Posts

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की वारदात के अगले दिन शादी में डांस के दौरान टोकने पर की हत्या…. चार आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश

April 18, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

February 24, 2026

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

February 20, 2026

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

February 13, 2026

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

February 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ ने 19 वर्षीतप तपस्वियों का किया अभिनंदन

By EditorApril 18, 2026

रतलाम,18अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा समता भवन, नोलाईपुरा में वर्षीतप तपस्वियों का भव्य…

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की वारदात के अगले दिन शादी में डांस के दौरान टोकने पर की हत्या…. चार आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश

April 18, 2026

लोकायुक्त इंदौर की एक और बड़ी कार्रवाई : सहायक राजस्व निरीक्षक ट्रेप… पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

April 17, 2026
Top Trending

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ ने 19 वर्षीतप तपस्वियों का किया अभिनंदन

By EditorApril 18, 2026

रतलाम,18अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा समता भवन, नोलाईपुरा में वर्षीतप…

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की वारदात के अगले दिन शादी में डांस के दौरान टोकने पर की हत्या…. चार आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश

By EditorApril 18, 2026

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की…

लोकायुक्त इंदौर की एक और बड़ी कार्रवाई : सहायक राजस्व निरीक्षक ट्रेप… पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

By EditorApril 17, 2026

इंदौर,17 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देशानुसार लोकायुक्त एसपी इंदौर डॉ.…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.