रतलाम, 16 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। महिलाओं, बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने और उनमें कानून संबंधी ज्ञान के साथ आत्मविश्वास और क्षमता का भाव बढ़ाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस एक ओर पहल कर रही है।
मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार एसपी अमित सिंह, एएसपी डॉ. राजेश सहाय के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी शीला सुराना और निमेश देशमुख के नेतृत्व में नि:शुल्क साप्ताहिक आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। सुरक्षित बालिका सुरक्षित रतलाम अभियान के तहत शहर के स्कूल, कॉलेजों एवं कार्यक्षेत्रों में जाकर कामकाजी महिलाओं, छात्राओं, आम युवतियों तथा बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए टिप्स दिए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं जूडो स्पेशलिस्ट नौशीन कादरी के सहयोग से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही छेड़छाड़ एवंउनकी परेशानियो के सबंध मे जानकारी ली जाएगी और महिला संबंधी कानूनी प्रावधान, सोशल मीडिया, 1090, 1098, वन स्टॉप सेन्टर, मैत्री परियोजनास फेसबुक पेज आदि के सबंध मे विस्तार से जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार से पुलिस लाईन रतलाम में सुबह किया जाएगा।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
