भोपाल,18अप्रैल(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद पर पार्टी ने फैसला ले लिया है।सूत्रों के अनुसार जबलपुर सासंद राकेश सिंह का नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए तय कर लिया गया है। बुधवार दोपहर तक इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है।
पार्टी सूत्रों की माने तो देर रात तक चली बैठक में जबलपुर से सांसद राकेश सिंह का नाम अध्यक्ष पद के लिए तय किया गया। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा कोर ग्रुप की देर रात तक बैठक चली और उसमें मंत्री भूपेंद्र सिंह, नरोत्तम मिश्रा, राजेंद्र शुक्ला और महामंत्री वी डी शर्मा के नाम पर चर्चा हुई लेकिन किसी के नाम पर सहमति नहीं बनी। बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सहमति से जबलपुर से सांसद राकेश सिंह को अध्यक्ष बनाने का निर्णय हुआ। इसकी विधिवत घोषणा बुधवार दोपहर हो सकती है।मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को ही एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में नए अध्यक्ष को लेकर कहा था कि बुधवार तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार, वर्तमान अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद कोर ग्रुप और मुख्यमंत्री चौहान ने राकेश सिंह के नाम पर मुहर लगा दी।
Trending
- रतलाम: नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी, शिक्षिका की मौत, बेटा घायल
- रतलाम: NEET-25 में अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, शानदार विजय जुलूस निकला, चयनित विद्यार्थियों का साफा पहनाकर सम्मान
- वृद्ध आश्रम में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
- रतलाम: एसपी अमित कुमार ने जिले में किया बड़ा फेरबदल, 152 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले.. जानिए कौन-कौन हुआ प्रभावित
- रतलाम: नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस को एक और सफलता,60 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 02 युवक गिरफ्तार
- रतलाम: राॅयल काॅलेज को मिली एम.फार्मा पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने की अनुमति,जिले का प्रथम महाविद्यालय
- रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देश पर रात भर चली पुलिस की कांबिंग गश्त: गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई,जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर की चेकिंग
- रतलाम: युवक ने स्कूटी पर मां के साथ जा रही बेटी पर किया कैंची से हमला,80 फीट रोड क्षेत्र की घटना, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार