रतलाम,15 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जिले की जावरा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने एक ट्रक में लहसून के बोरों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही करीब 15 लाख रुपए से अधिक मूल्य का अवैध डोडाचूरा बरामद किया है, हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक और उसका साथी मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जावरा सीएसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि एसपी अमित सिंह के निर्देशन में जिले में पुलिस द्वारा मादक पदार्थो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जावरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक आयशर ट्रक में अवैध डोडाचूरा ले जाया जा रहा है। जिस ट्रक में डोडाचूरा की तस्करी की जा रही है उसमें लहसुन के बोरे भरे हैं तथा लहसुन के बोरों के नीचे अवैध मादक पदार्थ है ,जो मन्दसौर की तरफ से आकर रतलाम की ओर जाने वाला है। सूचना पर जावरा सीएसपी आशुतोष बागरी (आईपीएस) के नेतृत्व में जावरा शहर थाना पुलिस एवं एसआईटी की टीम द्वारा तत्काल फोरलने रोड पर नाकाबंदी की गई।
तेजी से निकलने की फिराक में था ट्रक चालक
नाकाबंदी के दौरान जब पुलिस ट्रकों को रोककर तलाशी ले रही थी, इसी दौरान डोडाचूरा ले जा रहे ट्रक का चालक रोके हुए ट्रकों के पीछे से तेजी से ट्रक निकालने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की नाकाबंदी के कारण ट्रक चालक सफल नहीं हो पाया और उसने ट्रक रोक दिया, लेकिन पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक और उसका साथी कूदकर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। पुलिस द्वारा ट्रक की तलाशी लेने पर पिछले हिस्से मे उपर की तरफ लहसुन के 124 कट्टे मिले, जिनके नीचे बोरों में भरा हुआ कूटा हुआ डोडाचूरा छिलका बरामद किया गया। बरामद डोडाचूरा का वजन 15 क्वीटल से अधिक है, जिनकी किमत 15 लाख के लगभग है। पुलिस ने लहुसुन के कट्टे और ट्रक भी जब्त कर लिया है। बरामद कुल माल की किमत 24 लाख रुपए से अधिक है। पुलिस ने ट्रक चालक और उसके साथी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।
————
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
