रतलाम,5अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जिले की नवागत कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने पदभार ग्रहण करने के बाद लगातार शहर में निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखनी शुरू कर दी है । जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद गुरुवार रात करीब 8:30 बजे कलेक्टर अचानक रैन बसेरों का निरीक्षण करने पहुंची और वहां की अव्यवस्था पर नाराजगी जताई।
जानकारी के अनुसार नवागत कलेक्टर श्रीमती चौहान अभी कुछ देर पहले पांजरा पोल स्थित रैन बसेरे पर पहुंची। यहां रैन बसेरे में 25 व्यक्तियों के रुकने की सुविधा है लेकिन निरीक्षण के दौरान सिर्फ एक व्यक्ति मिला। कलेक्टर ने रैन बसेरा की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और विशेष रूप से साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। नवागत कलेक्टर श्रीमती चौहान ने यहां सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के भी निर्देश दिए। इसके बाद नवागत कलेक्टर ने शहर के बाजार महलवाड़ा मोचीपुरा , छतरी पुल आदि स्थानों का भी भ्रमण कर निरीक्षण किया।
Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
