रतलाम,25 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। माणकचौक थाना क्षैत्र अंतर्गत नोलाईपुरा में महाराष्ट्र के नागपुर क्षैत्र से शहर में खरीरदारी के लिए आए एक व्यक्ति के कपड़ों पर आइस्क्रीम फेंककर अज्ञात बदमाश उसका बैग ले उड़े। बैग में आभूषण ,नगदी और आवश्यक दस्तावेज थें।
पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बैग चोरी की यह वारदात प्रकाश पिता भंवरलाल दवे 61 वर्ष निवासी हुकड़ेश्वर जिला नागपुर (महाराष्ट्र) के साथ हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक श्री दवे की बेटी और दामाद रतलाम में रहते है। वे उनकी पत्नी के साथ रतलाम आए हुए है। सोमवार दोपहर को श्री दवे परिवार के साथ खरीददारी पर निकले थे। चांदनीचौक में आभूषणों की खरीददारी के बाद श्री दवे और उनका परिवार नौलाईपुरा में एक दुकान के बाहर खड़े होकर सामान ले रहा था। आभूषणों का बैग उनके हाथ में था। इसी दौरान किसी ने उनकी पीठ पर आइस्क्रीम फेंका। श्री दवे अचानक हुए घटनाक्रम से चौंक गए और अपने हाथ का बैग पास पड़ी टेबल पर रखा और कपड़े संभालने लगे, इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति टेबल पर रखा बैग उठाकर चंपत हो गया। बाद में श्री दवे और परिजनों ने माणकचौक थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटैज भी चेक किए,जिसमें दो संदिग्ध दिखाई दे रहे है। पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.