रतलाम, 2 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। एससीएसटी एक्ट पर कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों के खिलाफ देश व्यापी बंद के समर्थन में सोमवार को रतलाम भी बंद रहा। एक -दो स्थानों पर छुटपुट विवाद और कुछ स्थानों पर जबरन दुकानें बंद करवाने की खबर भी मिली, लेकिन कुल मिलाकर स्थिति नियंत्रित रही।
भारत बंद के आव्हान पर रतलाम में एससी-एसटी सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग सुबह से ही अलग अलग जत्थों में शहर की विभिन्न सडकों पर निकले और बाजार बन्द करवाए। बंद कराने के दौरान कुछ स्थानों पर छूटपूट विवाद की भी सूचनाएं है। सज्जनमिल रोड क्षैत्र में एक दुकान पर बंद करवाने की बात को लेकर तोडफ़ोड़ की घटना भी हुई। काशीनाथ का नोहरा, त्रिपोलिया गेट इलाके में सुबह कुछ फल, सब्जी विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि बंद करवाने आए युवाओं ने उनके फल, सब्जी फैंक दिए। चांदनीचौक, चौमुखीपुल, बजाजखाना, माणकचौक, राम मंदिर, दोबत्ती इलाके में सुबह से दोपहर तक अधिकांश दुकानें बंद रही। सडकों पर आटो रिक्शा और मैजिक भी कम संख्या में नजर आए। शहर के पैट्रोल पंप भी दोपहर तक बन्द रहे। बंद के दौरान समर्थकों द्वारा रैली भी निकाली गई , जो प्रमुख मार्गो से होती हुई आम्बेडकर सर्कल पर पहुंची, जहां आम्बेडकर प्रतिमा पर एकत्रित होकर माल्यार्पण किया गया।
अचानक जलाया पुतला
रैली के दौरान कोर्ट चौराहे पर विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अचानक अपने साथ लाए हुए पुतले में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दौरान पुलिस भी वहां मौजूद रही, लेकिन कोई कुछ समझ सके इसके पहले ही पुतला जला दिया।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी रहे मुस्तैद
बंद के दौरान एसपी अमित सिंह, एएसपी डॉ. राजेश शहाय, एएसपी प्रदीप शर्मा, एडीएम डॉ. कैलाश बुंदेला, एसडीएम अनिल भाना, टीआई आदि पूरे दिन शहर भर में भ्रमण करते रहे। इस दौरान कई स्थानों पर टोलियों को शांति बनाए रखने की अपील की गई।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
