रतलाम,8अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जिले के बाजना थाना क्षेत्र अंतर्गत अल्काखेड़ा गांव में पुत्री की आत्महत्या से हताश पिता ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, इस मामले की जानकारी जैसे गांव में फैली हर कोई हैरान रह गया।
दरअसल मामला रतलांम के बाजना थाना क्षेत्र के गांव अल्काखेड़ी का है ,यहां के रहने वाले 45 वर्षीय धनजी ने अपने पुत्री को किसी बात पर फटकार लगाई , तो इस बात पर बेटी नाराज हो गयी , और बेटी का गुस्सा इस कदर फूटा की उंसने अपनी जिंदगी ही खत्म कर ली, बेटी को पिता की फटकार ईतनी नागवार गुजरी की उंसने शनिवार शाम जहरीली दवा पीली, इलाज के लिए परिजन बेटी को निजी अस्पताल ले गए और इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गयी ।
लेकिन पिता धनजी भी अपनी फटकार के बाद बेटी के मौत को गले लगाने से इतने हताश और दुखी हुए की वे शनिवार रात बगेर बताये घर से निकल गए , और सुबह पिता धनजी का शव गांव के पास एक पेड़ से लटका मिला , सूचना मिलने पर पुलिस गांव अल्काखेड़ा में घटना स्थल पहुंची और धनजी के शव को पीएम के लिए बाजना भिजवाया, इसी दौरान गांववालों से पुलिस को जनकारी दी कि मृतक धनजी की बेटी का शव भी घर पर है और उसने भी आत्महत्या की है जिसके बाद पुलिस बेटी का शव भी बाजना लेकर पहुंची , अब पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है ,
लेकिन पिता पुत्री के बीच विवाद के बाद उठाये इस खतरनाक कदम से गांव वाले भी हैरान है और सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या पिता की फटकार से बेटी इतना बड़ा कदम उठा सकती है हालांकि अपने हाथों पालपोस कर बड़ा करने वाला पिता अपनी बेटी के इस कदम से हताश तो हो ही जाता है , इस घटना ने जता दिया है कि आने वाली पीढ़ी को संभलना माता पिता के लिए एक बड़ी चुनोती साबित हो रहा है ।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.